jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: खुशखबरी! 18 जनवरी को 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » खुशखबरी! 18 जनवरी को 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान
उत्तर प्रदेशराज्य

खुशखबरी! 18 जनवरी को 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान

Tripty Srivastava
Last updated: January 17, 2026 9:09 am
Tripty Srivastava
Share
योगी
SHARE

यूपी के दो लाख से ज्यादा परिवारों के हिस्से में रविवार को बड़ी खुशी आने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन परिवारों के खाते में एक-एक लाख रुपए ट्रांसफर करेंगे। यह रुपए इन परिवारों को अपना घर का सपना पूरा करेगा। उत्तर प्रदेश में ‘मिशन आवास’ को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री लोगों को राहत देंगे। 18 जनवरी रविवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में एक भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास निर्माण की पहली किस्त के रूप में करोड़ों रुपये की धनराशि जारी करेंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

दो लाख से ज्यादा खातों में एक साथ पहुंचेगा पैसा

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रदेश के दो लाख से अधिक गरीब परिवारों का अपने घर का सपना अब हकीकत में बदलने वाला है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मुख्यमंत्री ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के माध्यम से एक सिंगल क्लिक के जरिए दो लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त जाएगी। कुल मिलाकर एक ही दिन में लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जनता के खातों में पहुंचेगी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

लाभार्थियों से होगा सीधा संवाद

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस मुख्य समारोह में करीब डेढ़ हजार लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के हाथों प्रतीकात्मक रूप से चेक या स्वीकृति पत्र सौंपे जा सकते हैं। प्रदेश के अन्य सभी जिलों के लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ेंगे। प्रत्येक जनपद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कुछ चुनिंदा लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे, ताकि योजना के जमीनी प्रभाव और उनकी खुशियों को साझा किया जा सके।

नगरीय विकास की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पहली किस्त की यह राशि मिलते ही लाभार्थियों के घरों के निर्माण कार्य को नई रफ्तार मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवासों का निर्माण पूरा कर लिया जाए ताकि बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सिर छिपाने के लिए अपनी छत मिल सके।

इस भव्य आयोजन में नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, राज्य मंत्री राकेश राठौर और नगर विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत करेंगे। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे लाभार्थियों की उपस्थिति और ससमय भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। यह कदम न केवल आवास की समस्या को हल करेगा, बल्कि शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में भी मिल का पत्थर साबित होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2.0’ से बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर, निवेश के खुलेंगे सारे द्वार
Next Article एजुकेशन टाउनशिप यूपी के इन 4 शहरों में बनेंगी ‘एजुकेशन टाउनशिप’, स्कूल-कॉलेज के साथ मिलेगी कोचिंग की सुविधा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

जमीन की हकदारी और नाम बदलने की प्रक्रिया को आसान करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबिक प्रदेश सरकार ने भूमि संबंधी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी, तेज…

4 Min Read
छत्तीसगढ़

कटघोरा में “कटघोरा के राजा” का भव्य स्वागत: आस्था और संस्कृति का संगम

कटघोरा में “कटघोरा के राजा” का भव्य स्वागत: आस्था और संस्कृति का संगम कटघोरा, कोरबा (छत्तीसगढ़), अगस्त 2025 — गणेश…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

सरकार चली गांव की ओर बहुत सी जनसमस्याओं का किया मौक़े पर ही समाधान।

जसपुर। सरकार द्वारा संचालित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड जसपुर के राजकीय…

5 Min Read
बिहार

बिहार सरकार की बड़ी सौगात: हर परिवार को 100 यूनिट मुफ्त बिजली

बिहार सरकार की बड़ी सौगात: हर परिवार को 100 यूनिट मुफ्त बिजली, चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक पटना,…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: खुशखबरी! 18 जनवरी को 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password