jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में घटेंगे IAS, IFS और IPS के पद, सुक्खू बोले- अधिकारियों की फौज नहीं चाहिए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में घटेंगे IAS, IFS और IPS के पद, सुक्खू बोले- अधिकारियों की फौज नहीं चाहिए
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में घटेंगे IAS, IFS और IPS के पद, सुक्खू बोले- अधिकारियों की फौज नहीं चाहिए

News Desk
Last updated: August 18, 2026 8:54 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों की संख्या जरूरत के मुताबिक ही रखी जाएगी। सरकार अधिकारियों की फौज नहीं, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए जरूरी प्रशासनिक ढांचा चाहती है। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएएस के 153 पदों को घटाकर 130 किया जाएगा, जबकि उनकी व्यक्तिगत राय है कि प्रदेश में आइएएस अधिकारियों की संख्या 100 से 110 के बीच होनी चाहिए।

Contents
About The AuthorNews Desk

इससे सरकार को करीब 200 करोड़ रुपये की बचत होगी, जिसे जनता के हित में खर्च किया जा सकेगा। आइएफएस के पद भी 118 से घटाकर 83 किए जा रहे हैं। आइपीएस के पदों में भी कमी की जाएगी।

गाड़ियों की संख्या 56 से 30 की जाएगी

सुक्खू ने कहा कि प्रशासनिक खर्च कम करने के साथ फील्ड स्ट्रेंथ में भी कटौती की जाएगी। फील्ड अधिकारियों के लिए उपलब्ध 56 गाड़ियों की संख्या घटाकर 30 की जाएगी। सरकार सभी सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की दिशा में भी काम कर रही है। इस संबंध में सचिव को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिनियुक्ति पर जाने वालों को नहीं रोक रही सरकार

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं, सरकार उन्हें नहीं रोक रही है और उनकी फाइलों को भी शीघ्र मंजूरी दी जा रही है। अधिकारियों को भी स्थिति की समझ है और वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में भी अधिकारियों की संख्या कम की जाएगी।

जयराम करोड़ों की देनदारियां छोड़ गए

विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है और चरणबद्ध तरीके से उन्हें लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को पहले अपने कार्यकाल पर नजर डालनी चाहिए, जब वे प्रदेश पर करोड़ों रुपये की देनदारियां छोड़ गए थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में SIR का तीसरा चरण शुरू, फॉर्म-7 से आपत्ति वाले मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस
    Next Article BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल खाली हाथ, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    रवि काना
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    बांदा जेल से रवि काना की रिहाई पर बड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा दर्ज

    बांदा। स्क्रैप माफिया रवि काना की रिहाई के मामले में एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर निलंबित जेलर विक्रम सिंह और…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    एअर इंडिया विमान हादसा: फोर्टिस में भर्ती सात घायलों का इलाज जारी, उड्डयन मंत्री ने जाना हाल

    दक्षिण दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान के साथ हादसे के कारण कई यात्री और केबिन क्रू…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम

    चंडीगढ़। हरियाणा में छह अगस्त से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगें मान चुकी प्रदेश…

    3 Min Read
    ओवरलोड ट्रक
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ओवरलोड ट्रक और डंफर न चलें, मीटिंग में सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में घटेंगे IAS, IFS और IPS के पद, सुक्खू बोले- अधिकारियों की फौज नहीं चाहिए
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password