jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल: 100 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, 4 हजार शिक्षकों की होगी मानदेय पर भर्ती
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल: 100 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, 4 हजार शिक्षकों की होगी मानदेय पर भर्ती
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल: 100 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, 4 हजार शिक्षकों की होगी मानदेय पर भर्ती

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 11:30 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। सरकार 100 और सरकारी स्कूलों का बोर्ड बदलेगी। इन स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्ध किया जाएगा। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए करीब 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीबीएसई से संबंद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए बनाई गई योजना के तहत ही इन शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इन्हें 30 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा। जो शैक्षणिक सत्र में केवल 10 महीने में मिलेगा।

विभाग ने शुरू किया होमवर्क

राज्य सरकार की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने इस पर होमवर्क शुरू कर दिया है। विभाग ने इसका कैबिनेट नोट तैयार कर दिया है। 10 अक्टूबर को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में संभवत: इसे मंजूरी मिल जाएगी। मंत्री व विधायक भी चाहते हैं कि उनके विस क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा स्कूल सीबीएसई से संबंद्ध हो। सरकार केवल शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर आगे बढ़ रही है।

अभी 158 स्कूल किए सीबीएसई से संबंद्ध

हिमाचल में अभी 151 स्कूल सीबीएसई से संबंद्ध हो चुके हैं। इनमें सीबीएसई का पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जा रहा है। जबकि सात स्कूलों की प्रक्रिया चली हुई है। अब दूसरे चरण में इसमें सौ और स्कूलों को जोड़ा जा रहा है। इन स्कूलों में सीबीएसई के अनुरूप पढ़ाई, पाठ्यक्रम और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को केंद्रीय बोर्ड की शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।

एक सरकार में सबसे ज्यादा शिक्षक भर्ती

राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। कांग्रेस सरकार अभी तक दस हजार शिक्षकों की भर्ती कर चुकी है। अब चार हजार और शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। किसी एक सरकार में एक विभाग में यह सबसे ज्यादा भर्ती है। सीबीएसई से स्कूल संबंद्ध होने से विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में ‘लाठी बनाम फूल’ की राजनीति: मतगणना से पहले हरीश रावत के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार
    Next Article नौणी यूनिवर्सिटी विवाद: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, कार्यवाहक VC का आदेश पलटा; सिद्धार्थ आचार्य ही रहेंगे रजिस्ट्रार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हर्षा रिछारिया
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह; बोलीं-मैं सीता नहीं, जो हर बार अग्नि परीक्षा दूं

     महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने धर्म के मार्ग से अलग होने का ऐलान कर दिया है।…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी ने महिलाओं से किया संवाद, कहा- ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में बागवानी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, किसानों के भुगतान पर मंत्री सख्त

    देहरादून: उत्तराखंड में बागवानी और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    टौंस नदी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन, तीन PWD अभियंता निलंबित

    देहरादून। नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर नव निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में तकनीकी खामियां…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल: 100 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, 4 हजार शिक्षकों की होगी मानदेय पर भर्ती
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password