jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू की दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात, फिर भी मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला टला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू की दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात, फिर भी मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला टला
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू की दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात, फिर भी मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला टला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 6, 2026 8:30 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई बैठकों के बावजूद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पार्टी नेतृत्व फिलहाल जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के बजाय क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक संतुलन के सभी पहलुओं पर मंथन कर रहा है। इसी कारण मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के फेरबदल पर अंतिम फैसला अभी टलता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व का फोकस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों पर है। पार्टी चाहती है कि सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर विभिन्न क्षेत्रों, जातीय समूहों और सामाजिक वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले, ताकि चुनावी दृष्टि से मजबूत संदेश दिया जा सके।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

समीकरण साधना चुनौतीपूर्ण बना

यही वजह है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को अवसर देने और मौजूदा शक्ति संतुलन को बनाए रखने के बीच समीकरण साधना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठकों के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में संभावित फेरबदल पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार के प्रदर्शन और प्रशासनिक प्रभावशीलता को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम विभागों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। ऐसे संकेत हैं कि आने वाले दिनों में विभागों का पुनर्गठन और जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार का मुद्दा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के विचाराधीन है, लेकिन अंतिम निर्णय के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। उधर, दिल्ली बैठकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के हिमाचल दौरों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इसी माह सोलन में बड़ी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडी दौरा पहले से प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल है।

चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते शिमला लौटे सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ अहम बैठकों के बाद शुक्रवार शाम को शिमला लौटे। चंडीगढ़ से वह सड़क मार्ग से राजधानी पहुंचे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी बैठकों में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अलग से भी विस्तृत चर्चा हुई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल की मंजरी महाजन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
    Next Article BRICS Summit से पहले गाजियाबाद में हाई अलर्ट, पूरा कमिश्नरेट नो-ड्रोन और रेड जोन घोषित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्यराष्ट्रीय

    NMDC Kirandul: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) ने CMD अमिताभ मुखर्जी को सौंपा 20 सूत्रीय मांग पत्र, कर्मचारियों के मुद्दों पर जोर

    किरंदुल, छत्तीसगढ़:NMDC के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री अमिताभ मुखर्जी के BIOM किरंदुल कॉम्प्लेक्स दौरे के दौरान मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP का बड़ा दांव, 178 नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी

    देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की है. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को कार्य समिति सदस्य,…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा के कद्दावर नेता चौधरी इंद्रसेन गुर्जर ने नोएडा विधानसभा-61 में लगाई PDA चौपाल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का गुरु मंत्र

    निठारी और सलारपुर गांव में PDA चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद, भाजपा सरकार और नोएडा प्राधिकरण पर साधा निशाना…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी, तीन साल तक सरकार देगी ईपीएफ-ईएसआई अंशदान

    उत्तर प्रदेश में उद्यमिता और छोटे उद्योगों को बढ़ाने के लिए योगी सरकार कई सहूलियतें दे रही है। इसी कड़ी…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू की दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात, फिर भी मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला टला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password