jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ऊना में Anti-Chitta Walkathon का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम की अगुवाई में उमड़े 40 हजार लोग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ऊना में Anti-Chitta Walkathon का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम की अगुवाई में उमड़े 40 हजार लोग
राज्यहिमाचल प्रदेश

ऊना में Anti-Chitta Walkathon का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम की अगुवाई में उमड़े 40 हजार लोग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 8:25 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

ऊना: हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए बुधवार को ऊना के इंदिरा खेल मैदान में एक ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। नशे के खिलाफ आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में करीब 40 हजार युवाओं, विद्यार्थियों और आम लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में जब यह विशाल रैली सड़कों पर उतरी, तो पूरा शहर नशे के खिलाफ नारों से गूंज उठा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

काफी देर तक युवाओं के बीच चले सीएम, सैल्फी भी ली

सुबह 8 बजे मशहूर पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स की शानदार प्रस्तुतियों ने युवाओं में भारी जोश भर दिया। वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू युवाओं और विशेषकर जेन-जी के बीच भारी आकर्षण का केंद्र रहे। वह काफी देर तक युवाओं के बीच चले और उनके साथ सैल्फी भी ली। मैदान से सड़क तक बढ़ते हजारों कदमों के बीच मुख्यमंत्री ने सभी को एंटी-चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं है, बल्कि युवाओं के सहयोग के बिना चिट्टे के बढ़ते खतरे को रोकना असंभव है।

तस्करों की संपत्ति होगी जब्त, विपक्ष से भी मांगा साथ

मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने नशा माफियाओं को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नशे के सौदागरों की संपत्तियां जब्त करने का काम तेज कर दिया है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि यह किसी एक पार्टी की लड़ाई नहीं है, बेहतर होता यदि विपक्ष के विधायक भी इस आयोजन में साथ होते। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेताओं से आग्रह किया कि राज्य सरकार ने नशे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का जो विधेयक पास कर केंद्र को भेजा है, उसे वे जल्द से जल्द केंद्र से मंजूरी दिलवाएं।

पंचायतों तक पहुंचा अभियान, गुप्त रहेगी सूचना देने वाले की पहचान: डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिट्टा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर की समस्या बन चुका है। हिमाचल सरकार इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस तस्करों पर कड़ा प्रहार कर रही है और अब इस अभियान में पंचायतों को भी शामिल कर लिया गया है। उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया कि जो भी व्यक्ति तस्करों की जानकारी देगा, उसकी पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

डीजीपी बोले- ऊना की भीड़ ने कायम किया रिकॉर्ड

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक आयोजित सभी एंटी-चिट्टा रैलियों में ऊना की यह जनभागीदारी सबसे बड़ी है, जिसने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस सफल आयोजन के लिए डीसी जतिन लाल ने सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों और युवाओं का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और महाधिवक्ता अनूप रत्न सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अस्पताल पहुंचे सीएम सुक्खू: छात्राओं का जाना हाल, स्टाफ नर्सों ने उठाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा
    Next Article नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर सुखविंदर: सीएम सुक्खू ने परिवार को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में अब उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगी 100000 की मदद, विदेश में सैंपल भेजने के लिए भी योगी सरकार देगी दो लाख

    प्रदेश सरकार ने निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इस…

    3 Min Read
    हरियाणा

    हरियाणा में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कराएगी सरकार, हाई लेवल कमेटी का गठन

    हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करने, उनका समयबद्ध निष्णादन सुनिश्चित करने और उनके…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: उत्तराखंड में युवाओं को उद्योग लगाने के लिए मिलेगा 25 लाख तक का लोन, 25% सब्सिडी

    उत्तराखंड। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उत्तराखंड के युवाओं और प्रवासियों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को पंजाब सरकार का बड़ा कदम, 12.60 करोड़ में बांटी 10,500 टूल किट

    लुधियाना। बिजली मेंटेनेंस के दौरान होने वाले हादसों को रोकने और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ऊना में Anti-Chitta Walkathon का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम की अगुवाई में उमड़े 40 हजार लोग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password