jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पूर्व सांसद सुब्रत के काफिले की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक सिपाही शहीद, दो घायल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पूर्व सांसद सुब्रत के काफिले की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक सिपाही शहीद, दो घायल
उत्तर प्रदेशराज्य

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पूर्व सांसद सुब्रत के काफिले की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक सिपाही शहीद, दो घायल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 14, 2026 6:52 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कन्नौज। उत्तर प्रदेश की कन्नौज में आगरा एक्सप्रेसवे पर भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट में चल रही एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि एक सिपाही और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र में किलोमीटर 145 पर सिकंदरपुर गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर की पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी कई बार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मंगलवार को दिल्ली से कन्नौज लौट रहे थे। उनके काफिले के पीछे सुरक्षा कर्मियों की स्कॉर्पियो चल रही थी। इसमें फतेहपुर जिले के अशोथर निवासी हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी (50), एटा के बागवाला क्षेत्र निवासी सिपाही कुंवर पाल (32) और औरैया के एरवा कटरा निवासी चालक शरद कुमार उर्फ शारदा प्रसाद सवार थे।

सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर की पुलिया से टकरा गई। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के बाद तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में कुंवर पाल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि चालक शरद कुमार को आईसीयू में भर्ती कराया गया। हादसे में चालक के हाथ और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायल सिपाही और चालक का हालचाल लेकर चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत कई नेता भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

ड्राइवर के बगल में बैठे थे हेड कांस्टेबल, टक्कर से आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

हादसे के समय हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी स्कॉर्पियो की अगली सीट पर चालक के बगल में बैठे थे, जबकि सिपाही कुंवर पाल बीच वाली सीट पर सवार थे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो हेड कांस्टेबल की तरफ से डिवाइडर की पुलिया से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक की दूसरी तरफ का अगला पहिया टूट गया। गाड़ी का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे की सीट भी बीच की सीट के पास आ गई। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

हादसे की सूचना पर लौटे पूर्व सांसद, निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की गाड़ी हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो से करीब 200 मीटर आगे चल रही थी। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर लौटे। वहां घायल सिपाहियों और चालक को देखकर तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा समेत कई भाजपा नेता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में नेताओं और पुलिसकर्मियों की आवाजाही बनी रही।

एयरबैग खुल जाता तो बच सकती थी हेड कांस्टेबल की जान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट में शामिल स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने से हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौत हो गई। हादसे के बाद चर्चा रही कि यदि मृतक की तरफ का एयरबैग खुल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। सकरावा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 145 पर यह हादसा हुआ। पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो में चालक शरद कुमार उर्फ शारदा प्रसाद के अलावा अगली सीट पर अभिषेक त्रिपाठी और पीछे की सीट पर कुंवर पाल सिंह मौजूद थे।

बताया गया कि दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो में चालक की तरफ का एयरबैग खुल गया, जबकि अभिषेक त्रिपाठी की तरफ का एयरबैग नहीं खुल सका। हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। चालक की तरफ एयरबैग खुलने से उसकी जान बचने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि ड्राइवर की तरफ का एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई। वहीं, हेड कांस्टेबल की तरफ का एयरबैग नहीं खुलने का मामला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सपा के तीन बागी विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल, जानें कितनी रखते हैं ताकत?
    Next Article नगर पालिका परिषद बड़े बचेली द्वारा डीएवी स्कूल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    मानव–वन्यजीव संघर्ष पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभावी नियंत्रण और संरक्षण के निर्देश

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, सरकारी कर्मचारियों के विदेश जाने पर लगी रोक को किया खारिज

    चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के विदेश जाने पर लगाई गई पूर्ण पाबंदी को खारिज…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    महिलाओं की सुरक्षा और ‘डार्क स्पॉट’ खत्म करने के लिए बड़ा कदम: दिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें

    दक्षिणी दिल्ली। आस्था कुंज पार्क की घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा और शहर के अंधेरे स्थानों (डार्क स्पॉट) की समस्या…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा होगी और सशक्त, रिस्पॉन्स टाइम होगा कम

    देहरादून। प्रदेश में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और अधिक सशक्त, प्रभावी व जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके लिए नई और…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पूर्व सांसद सुब्रत के काफिले की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक सिपाही शहीद, दो घायल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password