jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सपा के तीन बागी विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल, जानें कितनी रखते हैं ताकत?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सपा के तीन बागी विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल, जानें कितनी रखते हैं ताकत?
उत्तर प्रदेशराज्य

सपा के तीन बागी विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल, जानें कितनी रखते हैं ताकत?

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 14, 2026 6:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

अमेठी। समाजवादी पार्टी से निष्कासित गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी भी भाजपा में शामिल होंगे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य और मंत्री दारा सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की जानकारी दी गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

तीन बार सपा के टिकट पर विधायक चुने गए राकेश प्रताप सिंह की पार्टी से दूरियां पिछले तीन सालों में लगातार बढ़ती गईं। स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस और अन्य धार्मिक विषयों पर की गई टिप्पणियों के विरोध में राकेश प्रताप सिंह ने एक कथा मंच से अपनी बात रखी थी। इसके बाद सपा नेतृत्व के साथ उनकी तल्खियां बढ़ती गईं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गठबंधन की राजनीतिक दिशा से अलग हटकर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में प्रचार किया था। चुनाव से पहले ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भाजपा में शामिल हो गए थे।

सपा ने पार्टी से किया था निष्कासित

राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज से अयोध्या स्थित राम मंदिर तक पदयात्रा भी निकाली थी। इन घटनाक्रमों के बीच पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। राकेश प्रताप सिंह ने कहा है कि वह राष्ट्र और राम के लिए भाजपा का साथ देने जा रहे हैं। उनके साथ अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी है। इसके अलावा अमेठी जिले के सैकड़ों ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पूर्व ग्राम प्रधानों और सपा से जुड़े लोगों के भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया जा रहा है।

रामचरितमानस जलाने वालों के साथ राजनीति संभव नहीं

इससे पहले राकेश प्रताप सिंह ने सपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि जहां भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया जाए, रामचरितमानस जलाने और फाड़ने की घटनाएं हों, राष्ट्र और समाज के बजाय जाति और परिवार की चिंता की जाए, वहां राजनीति करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने गौरीगंज में एक धार्मिक मंच से कहा था कि चाहे वह विधायक रहें या नहीं, टिकट मिले या नहीं और राजनीति रहे या नहीं, लेकिन रामचरितमानस जलाने-फाड़ने, तुलसीदास की लेखनी पर सवाल उठाने तथा सनातन और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के साथ राजनीति नहीं की जा सकती।’

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बरेली में सीएम योगी बोले: पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे, अब यूपी सुरक्षित; ग्राम प्रहरियों को दी बड़ी सौगात
    Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पूर्व सांसद सुब्रत के काफिले की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक सिपाही शहीद, दो घायल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    20 साल की सेवा के बाद गेस्ट टीचर्स को बड़ी उम्मीद, CM सैनी ने दिया नियमितीकरण का भरोसा

    चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे अतिथि अध्यापकों के लिए राहत भरी खबर सामने…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    UP BIG NEWS: सरकार ने यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

    UP Dearness Allowance: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में CWC की बैठक: CM सुक्खू ने हाईकमान को दिया शिक्षा सुधारों का ब्यौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा की नौकरशाही में बड़ा बदलाव: CM सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता 34 साल की सेवा के बाद आज होंगे रिटायर

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता करीब 34 साल की सेवाओं के बाद बुधवार को रिटायर हो…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सपा के तीन बागी विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल, जानें कितनी रखते हैं ताकत?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password