jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: HP PWD बड़ा फैसला: 5 लाख तक के रिस्टोरेशन कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर को हरी झंडी, 2-3 दिन में मिलेगा वर्क अवार्ड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » HP PWD बड़ा फैसला: 5 लाख तक के रिस्टोरेशन कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर को हरी झंडी, 2-3 दिन में मिलेगा वर्क अवार्ड
राज्यहिमाचल प्रदेश

HP PWD बड़ा फैसला: 5 लाख तक के रिस्टोरेशन कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर को हरी झंडी, 2-3 दिन में मिलेगा वर्क अवार्ड

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 9:33 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला उपायुक्तों की रिपोर्ट पर एसडीआरएफ/एनडीआरएफ के तहत स्वीकृत 5 लाख तक के रिस्टोरेशन कार्यों के लिए अब दोबारा सचिवालय की मंजूरी नहीं लेनी पड़ेगी। अधिशासी अभियंता स्तर पर ही 5 लाख रुपये तक के टेंडर ऑफलाइन से स्वीकृत होंगे। ऐसे में प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रुके पड़े सड़क निर्माण और विकास कार्यों को अब गति मिलेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

लटके थे कई कार्य

आपदा में सड़कें-डंगे-पुल टूटने पर भी ठेकेदार पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क न होने से ऑनलाइन भर नहीं पाते थे, कई बार सिंगल बिड या नो-बिड की स्थिति में री-टेंडर करना पड़ता था। इसी कारण चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला के सैकड़ों रिस्टोरेशन वर्क लटके थे।

सीधे टेंडर कर सकेंगे अधिकारी 

राज्य सरकार ने 5 लाख रुपये तक के कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर की अनुमति दे दी है। इससे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सीधे टेंडर कर सकेंगे और काम तुरंत शुरू हो पाएगा।

दो से तीन दिन वर्क अवार्ड होगा

ऑफलाइन में 2-3 दिन में नोटिस, कोटेशन और वर्क अवार्ड हो जाएगा। मानसून की भारी वर्षा से ध्वस्त हुई सड़कों की रिटेनिंग वाल, कलवर्ट जैसे छोटे-छोटे काम शीघ्रता से निपट जाएंगे और समय की बचत होगी।

छोटे गांव के लोकल ठेकेदारों को फायदा होगा, जिनके पास डिजिटल सिग्नेचर, लैपटाप नहीं हैं। वे सीधे लोक निर्माण विभाग के डिवीजन में आवेदन कर सकेंगे। यह व्यवस्था फिलहाल आपदा प्रभावित घोषित क्षेत्रों और 2025-26 मानसून आपदा के रिस्टोरेशन कार्यों के लिए विशेष छूट के तौर पर दी गई है, ताकि सड़कों की कनेक्टिविटी बहाल हो और विकास कार्य सर्दी से पहले पूरे हो सकें।

अभी तक की व्यवस्था

लोक निर्माण विभाग में पारदर्शिता के लिए ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली लागू है। 1 लाख रुपये से ऊपर के सभी कार्यों के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन टेंडर अनिवार्य था। अभी तक टेंडर पब्लिश, बिड सबमिशन, टेक्निकल ओपनिंग में 15-21 दिन का समय लगता था।

ऑफलाइन टेंडर रिकॉर्ड भी ऑनलाइन होगा

5 लाख से ऊपर के काम अभी भी ऑनलाइन ही होंगे और ऑफलाइन टेंडर का पूरा रिकॉर्ड और तुलनात्मक विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रदेश सरकार की ओर से दी गई पांच लाख तक की छूट से निविदा प्रक्रिया की लंबी औपचारिकताओं के दृष्टिगत प्रदान की गई है। ऐसा करने से आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को वाहनों के चलने योग्य किया जा सकेगा।
-एनपी सिंह, इंजीनियर-इन-चीफ लोक निर्माण विभाग।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड: मतदाता सूची के SIR पर कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले- ‘हार का नया बहाना ढूंढ रही कांग्रेस’
    Next Article हिमाचल सरकार ने बदले 2014 के आदेश: आरक्षण में ‘ओन मेरिट’ नियम स्पष्ट, छूट ली तो केवल आरक्षित कोटे में ही मिलेगा चयन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP High Command करेगा फैसला, बिना पैनल भेजे 15 नामों की सूची दिल्ली रवाना

    देहरादून। उत्तराखंड में नवंबर माह में रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट पर लाटरी किसके नाम पर लगेगी, इस…

    3 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में 20 जुलाई को संकट

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में 20 जुलाई को संकट देहरादून | 18 जुलाई…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ

    देहरादून। प्रदेश में उद्यान विभाग के अधीन संचालित 93 राजकीय उद्यान अब नए कलेवर में निखरेंगे। लंबे समय से उपेक्षा और…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड माल्टा को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस, गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: HP PWD बड़ा फैसला: 5 लाख तक के रिस्टोरेशन कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर को हरी झंडी, 2-3 दिन में मिलेगा वर्क अवार्ड
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password