jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना SJVN से वापस लेगी हिमाचल सरकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना SJVN से वापस लेगी हिमाचल सरकार
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना SJVN से वापस लेगी हिमाचल सरकार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 8:52 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नादौन: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ ही कई अहम राजनीतिक और प्रशासनिक घोषणाएं की हैं। ब्यास नदी पर 31.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 250 मीटर लंबे, डबल लेन (मोटरेबल एवं फुटपाथ) सधोड़ापत्तन पुल का शिलान्यास करने के बाद जनसभा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना को एसजेवीएनएल से वापस लेगी। इसके लिए कंपनी को राज्य सरकार की ओर से 800 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन, अनुराग ठाकुर के दावे झूठे

केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर पर तीखा पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को लेकर उनके दावे पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कॉलेज भाजपा की देन नहीं, बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था। 22 जनवरी 2014 को इसकी अधिसूचना जारी हुई थी और तब केंद्र ने 180 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। सुक्खू ने दावा किया कि वर्तमान में केंद्र सरकार ने इसके निर्माण के लिए कोई मदद नहीं दी है। राज्य सरकार ने अपने बजट से 450 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर हमीरपुर से मुख्यमंत्री नहीं बनता, तो इस मेडिकल कॉलेज में केवल चार दीवारें ही खड़ी रहतीं। पूर्व भाजपा सरकार पर हमीरपुर की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि यह कॉलेज अब 2 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में बनाया जा रहा उत्तर भारत का पहला कैंसर इंस्टीच्यूट 

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में जापान के सहयोग से करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से उत्तर भारत का पहला कैंसर इंस्टीच्यूट बनाया जा रहा है। इसके अलावा 150 करोड़ रुपए से सुपर स्पैशलिटी ब्लॉक का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। डायग्नोस्टिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एम्स दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में करीब 28-28 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक ऑटोमेटेड लैब स्थापित की जा रही हैं, जहां एक ही सैंपल से 1,200 प्रकार के टैस्ट किए जा सकेंगे।

हमीरपुर बनेगा एजुकेशन कैपिटल, नादौन में खुलेगा स्पोर्ट्स सैंटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कांगड़ा जिले को टूरिज्म कैपिटल और हमीरपुर को एजुकेशन कैपिटल के रूप में विकसित कर रही है। इसी कड़ी में हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज और नादौन में एलाइड हैल्थकेयर कॉलेज खोला जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए नादौन में स्पोर्ट्स एक्सीलैंस सैंटर बन रहा है, जिसका उद्घाटन अक्तूबर में होगा।

इसी वर्ष के अंत तक शुरू होगा ढगवार मिल्क प्लांट 

पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश की संपदा लूटने और योजनाओं में घोटालों का आरोप लगाते हुए सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रही है। प्राकृतिक हल्दी को समर्थन मूल्य देने का विचार भी उन्हें नादौन से ही मिला था। इसके अलावा ढगवार में 300 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा अत्याधुनिक मिल्क प्रोसैसिंग प्लांट इसी वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना से जुड़ेंगे जरूरतमंद, 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    Next Article हिमाचल में HRTC को मिलेंगी 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें, 500 पुरानी बसें हटेंगी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड हादसा
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड हादसा: टिहरी से नरेंद्रनगर आ रहा ट्रक पलटा, 10 लोगों के दबे होने की आशंका

    उत्तराखंड हादसा: टिहरी से नरेंद्रनगर आ रहा ट्रक पलटा, 10 लोगों के दबे होने की आशंका स्थान: जाजल फकोट, टिहरी,…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख पर लगेगी मुहर

    चंडीगढ़। हरियाणा के मंत्रिमंडल की बैठक आज वीरवार को होगी, जिसमें विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय की जाएगी। अगस्त…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून-मसूरी मार्ग जल्द होगा सुचारु, मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    देहरादून। लगातार हुई अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैण्ड क्षेत्र का बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक दंपती को एक और मौका, तबादले के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

    लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिली है, जिनके पति-पत्नी दोनों परिषदीय विद्यालयों में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना SJVN से वापस लेगी हिमाचल सरकार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password