jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बरेली में सीएम योगी बोले: पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे, अब यूपी सुरक्षित; ग्राम प्रहरियों को दी बड़ी सौगात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बरेली में सीएम योगी बोले: पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे, अब यूपी सुरक्षित; ग्राम प्रहरियों को दी बड़ी सौगात
उत्तर प्रदेशराज्य

बरेली में सीएम योगी बोले: पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे, अब यूपी सुरक्षित; ग्राम प्रहरियों को दी बड़ी सौगात

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 14, 2026 6:21 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

बरेली। नाथ नगरी में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए चिर परिचित अंदाज में कहा कि अब कोई लूटपाट या बहन-बेटी से घटना करके दिखाए, गुस्ताखी करने वाले को अगले चौराहे पर यमराज मिल जाएंगे। मौलाना तौकीर रजा और संभल का जिक्र करते हुए कहा, पहले त्योहारों पर दंगे होते थे, अब दंगाई जेल में उर्स मनाने को मजबूर हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दंगाइयों को पता है कि बाप-दादा की कमाई से भी हाथ धोना पड़ेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइंस में बरेली-मुरादाबाद मंडल के ग्राम प्रहरियों का सम्मान कर मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये एवं पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की घोषणा की।

प्रदेश के 68000 प्रहरियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बरेली क्लब मैदान में बरेली-मुरादाबाद निर्वाचन खंड से भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो के पक्ष में जनसभा की।मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की तस्वीर खींचते हुए कहा कि उस समय रहनुमा (अगुवा) ही चोर थे।

हर जिले में विश्वविद्यालय देने की चल रही तैयारी 

वो डकैत थे, डकैती डलवाते भी थे। उस समय मौन रहना पुलिस की मजबूरी थी। अब पुलिस की गाड़ी देखते ही माफिया की पैंट गीली हो जाती है। सपा पर मुख्यमंत्री के प्रत्येक प्रहार पर बरेली क्लब मैदान में मौजूद नौ जिलों के शिक्षक तालियों की ध्वनि से सहमति जताते जा रहे थे। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने का जिक्र करते हुए कहा कि अब हर जिले में विश्वविद्यालय देने की तैयारी चल रही है।

शाहजहांपुर, कुशीनगर व भदोही में यह कार्य हो चुका है। कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती की। हमने अपना दायित्व समझते हुए सरकारी शिक्षकों को कैशलेस उपचार की व्यवस्था की। यह लाभ सीबीएसई शिक्षकों को भी देंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पर कहा कि 14 दिन में परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगे, इसके 14 दिन बाद परिणाम भी आ जाएंगे।

पूर्व की सरकार में तीन महीने में परीक्षा और इसके तीन महीने बाद परिणाम आते थे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमार नहीं है। यह रेवन्यू सरप्लस स्टेट है। साढ़े नौ वर्ष में नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई।

इससे प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का माहौल बना है। सड़कें बन रहीं, निवेश आ रहा है। नवरात्र में मंदिरों में उमड़ भीड़ बता रही कि लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीवर ओवरफ्लो व बदबू से मिलेगी निजात: अशोक चौहान
    Next Article सपा के तीन बागी विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल, जानें कितनी रखते हैं ताकत?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    यूपी दिवस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अमित शाह करेंगे यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन, दोपहर ढाई बजे तक पहुंचेंगे लखनऊ

    यूपी दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    अंबाला पहुंचे सीएम नायब सैनी और जेपी नड्डा, पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया स्वागत

    अम्बाला। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बढ़ेगा हेली एंबुलेंस नेटवर्क, मेडिकल कॉलेजों के पास हेलीपैड होंगे अपग्रेड

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में…

    3 Min Read
    कालोनाइजर
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    वाराणसी में कालोनाइजर की हत्या करने वाला बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, पांच महीने से फरार था

    एसटीएफ वाराणसी ने मंगलवार देर रात सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित एक लाख के इनामी कुख्यात…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बरेली में सीएम योगी बोले: पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे, अब यूपी सुरक्षित; ग्राम प्रहरियों को दी बड़ी सौगात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password