jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून में बांसुरी स्वराज की पैनी नजर: स्वागत की आड़ में पढ़ा नेताओं का राजनीतिक वजन, 2027 की बिसात बिछनी शुरू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून में बांसुरी स्वराज की पैनी नजर: स्वागत की आड़ में पढ़ा नेताओं का राजनीतिक वजन, 2027 की बिसात बिछनी शुरू
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में बांसुरी स्वराज की पैनी नजर: स्वागत की आड़ में पढ़ा नेताओं का राजनीतिक वजन, 2027 की बिसात बिछनी शुरू

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 11:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। स्वागत के लिए जुटी भाजपा महानगर की भीड़ में बांसुरी स्वराज सिर्फ चेहरे नहीं देख रही थीं, बल्कि संगठन का संतुलन पढ़ रही थीं। किस नेता के साथ कौन खड़ा है, किसकी मौजूदगी के पीछे कितना राजनीतिक वजन है और किसका प्रभाव संगठन की चौखट से निकलकर बूथ तक जाता है, गुरुवार के स्वागत एवं संवाद में भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी की नजर इन बारीकियों पर टिकी रही।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्यक्रम औपचारिक था, लेकिन समय चुनावी है। इसलिए फूल मालाओं व गुलदस्तों के बीच भी 2027 की टिकट राजनीति और शक्ति-संतुलन की परछाइयां साफ दिखीं।

बांसुरी स्वराज उत्तराखंड में नई चुनावी टीम का हिस्सा हैं व पार्टी ने उन्हें 2027 की तैयारी में संगठन की जमीनी स्थिति समझने की जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतारा है। उनके पहले प्रवास में ही संगठन की एकजुटता, बूथ तक पहुंच व अंतर्कलह से बचने को लेकर संदेश सामने आ चुका है।

ऐसे में देहरादून महानगर का यह कार्यक्रम उनके लिए केवल स्वागत नहीं, राजनीतिक चेहरे पढ़ने का एक और मौका था। कार्यक्रम भले ही समाप्त हो गया लेकिन बांसुरी के लिए महानगर की ‘राजनीतिक किताब’ का पहला पन्ना खुल गया। टिकट की दावेदारी के बीच हर बड़ा चेहरा अपनी जगह तलाशता रह और हर खेमा अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास करता रहा।

पांच सीटों की राजनीति में हर चेहरा मायने रखता है

राजपुर रोड, धर्मपुर, रायपुर, कैंट और मसूरी। महानगर की पांच विधानसभा सीटें। पांच सीटें, पांच स्थानीय समीकरण और टिकट की संभावित दौड़ में कई राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं। चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन टिकट की राजनीति कभी चुनाव कार्यक्रम जारी होने का इंतजार नहीं करती।

मौजूदा विधायकों के सामने अपनी पकड़ कायम रखने की चुनौती है तो संभावित दावेदारों के लिए अपनी ताकत दर्ज कराने का वक्त। यही वह जगह है जहां बांसुरी की निगाह सबसे ज्यादा ठहरी, यानी चेहरे पर नहीं, चेहरे के पीछे खड़े समूह पर।

मंच पर मौजूदगी से ज्यादा पढ़े गए समीकरण

गुरुवार को मंच पर मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और महानगर संगठन के नेता एक साथ थे। यह भाजपा के किसी बड़े कार्यक्रम की सामान्य तस्वीर भी हो सकती थी, मगर चुनावी समय में तस्वीरें भी राजनीतिक भाषा बोलती हैं।

कौन किसके साथ सहज दिखा, किसके आसपास कार्यकर्ताओं का घेरा रहा, किसकी मौजूदगी महज औपचारिक रही और किसके साथ संगठन मजबूती से खड़ा नजर आया, बांसुरी के सामने यही तस्वीर थी।

बांसुरी ने पकड़ी सबसे अहम बात

महानगर भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती टिकट की संभावित प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धा को संगठन की एकजुटता में बनाए रखना मानी जा रही। दावेदारियां होंगी तो खेमे भी सक्रिय होंगे, खेमे सक्रिय होंगे तो शक्ति-संतुलन बदलेगा और शक्ति-संतुलन बदलेगा तो संगठन के भीतर असहजता की गुंजाइश भी बनेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरिद्वार में गरजे सीएम धामी: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर हमला, बोले— ‘कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन’
    Next Article लापता रेशमा देवी मामले में एक्शन में सीएम धामी: एसएसपी टिहरी को फोन कर दिए सख्त निर्देश, तलाश अभियान तेज़
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    HPV टीकाकरण के आंकड़ों में गड़बड़ी से हड़कंप, 1,043 डोज का अंतर; 31 केंद्रों को नोटिस

    गाजियाबाद। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं में बढ़ते सर्विकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण की लांचिंग के बाद जिले में 11…

    3 Min Read
    नगर निकायों
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    नगर निकायों के विकास और संचालन के लिए सरकार ने की त्वरित प्रशासनिक नियुक्तियां

     नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 47 नगर निकायों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी और सचिव को प्रशासक नियुक्त…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़ विधानसभा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र: खाद की भारी कमी पर विपक्ष का हंगामा

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र: खाद की भारी कमी पर विपक्ष का हंगामा, 23 विधायक निलंबित रायपुर, 15 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम धामी ने किया स्वागत

    देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों के शीघ्र निस्तारण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए फास्ट…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून में बांसुरी स्वराज की पैनी नजर: स्वागत की आड़ में पढ़ा नेताओं का राजनीतिक वजन, 2027 की बिसात बिछनी शुरू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password