jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: रैंप कार्यक्रम के तहत मजबूत होगा एमएसएमई इकोसिस्टम; बड़े उद्योगों से जुड़ेंगे स्थानीय वेंडर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: रैंप कार्यक्रम के तहत मजबूत होगा एमएसएमई इकोसिस्टम; बड़े उद्योगों से जुड़ेंगे स्थानीय वेंडर
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: रैंप कार्यक्रम के तहत मजबूत होगा एमएसएमई इकोसिस्टम; बड़े उद्योगों से जुड़ेंगे स्थानीय वेंडर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 10, 2026 7:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश के साथ स्थानीय उद्यमों को जोड़कर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र सरकार के रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफार्मेंस (रैंप) कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) का मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उद्योगों, स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को निवेश तंत्र से जोड़कर स्थानीय स्तर पर उद्यमशीलता और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

3100 महिला उद्यमी जोड़ीं

इस दिशा में अब तक 1,400 ग्रामीण महिला उद्यमियों को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं, 58 फंडिंग एवं नेटवर्किंग सम्मेलनों के माध्यम से 3,100 से अधिक महिला उद्यमियों को जोड़ा गया है। इसके अलावा, 340 एमएसएमई को औपचारिक स्वरूप दिया गया है और 16 नए स्टार्टअप आइडिया चिह्नित किए गए हैं। आने वाले समय में इन पहलों से स्थानीय उद्यमों को बाजार, वित्त और निवेश के नए अवसर मिलने की संभावना है।

378 इकाइयां हरित मानकों को अपनाने के लिए तैयार

औद्योगिक विकास को पर्यावरण अनुकूल और तकनीक आधारित बनाने के लिए भी काम किया जा रहा है। इसके तहत 1,260 एमएसएमई का रिसोर्स एफिशिएंट एंड क्लीनर प्रोडक्शन (आरईसीपी) अध्ययन पूरा किया गया है। इनमें से 378 इकाइयां हरित मानकों को अपनाने के लिए तैयार हैं। तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 86 एआइ-स्मार्ट टेक्नोलॉजी वर्कशाप आयोजित की गई हैं। इनके माध्यम से 1,950 एमएसएमई का फिजिबिलिटी अध्ययन पूरा हुआ है, जिनमें 375 इकाइयां स्मार्ट तकनीक अपनाने की स्थिति में हैं।

फार्मा, एफएमसीजी और फूड प्रोसेसिंग को मिलेगा स्थानीय वेंडर नेटवर्क

प्रदेश में निवेश करने वाले बड़े औद्योगिक घरानों को स्थानीय स्तर पर वेंडर उपलब्ध कराने के लिए दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वीडीपी) आयोजित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से फार्मास्युटिकल, पैकेजिंग, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग और जनरल इंजीनियरिंग सेक्टर के निवेशकों को स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से जोड़ने की योजना है। इससे प्रदेश में मजबूत सप्लाई चेन और मार्केट लिंकेज विकसित होंगे। स्थानीय एमएसएमई को भी बड़े उद्योगों की आपूर्ति व्यवस्था का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।

तकनीक, हरित उद्योग और मजबूत वेंडर सप्लाई चेन के माध्यम से निवेश को धरातल पर उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरईसीपी और एआई-स्मार्ट आधारित औद्योगिक रूपांतरण से पारंपरिक उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। साथ ही प्रदेश को राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय निवेशकों के लिए टिकाऊ एवं प्रतिस्पर्धी औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड स्थापना दिवस 2026: सरकार ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, सीएम धामी ने बताया इसे ‘उपलब्धियों का दस्तावेज’
    Next Article कर्मचारियों में हलचल: नियुक्ति की तिथि से सीनियोरिटी के मामले में नया मोड़, ‘फेंस सिटर’ को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सौगात: पीएमजीएसवाई-4 के तहत 315 मोटर मार्गों और 32 सेतुओं के निर्माण को मंजूरी

    देहरादून। उत्तराखंड के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार से बड़ी राहत…

    3 Min Read
    हर्षा रिछारिया
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह; बोलीं-मैं सीता नहीं, जो हर बार अग्नि परीक्षा दूं

     महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने धर्म के मार्ग से अलग होने का ऐलान कर दिया है।…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ने के निर्देश, स्थानीय अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में संचालित ग्रोथ सेंटर्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन्हें स्थानीय अर्थव्यवस्था…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    CM योगी का बड़ा तोहफा: शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा

    उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ा रहे शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज के साथ 1.5 करोड़ के बीमा…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: रैंप कार्यक्रम के तहत मजबूत होगा एमएसएमई इकोसिस्टम; बड़े उद्योगों से जुड़ेंगे स्थानीय वेंडर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password