jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की, विदेशी GPS पर निर्भरता कम होगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की, विदेशी GPS पर निर्भरता कम होगी
राष्ट्रीय

ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की, विदेशी GPS पर निर्भरता कम होगी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 31, 2026 7:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

श्रीहरिकोटा। भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी वैज्ञानिक क्षमता का अहसास कराया है। अब भारत विदेशी नेविगेशन प्रणालियों के भरोसे नहीं रहेगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘नाविक’ (नेविगेशन विद इंडियन कान्स्टेलेशन) को नई शक्ति देने के लिए अगली पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर आर्बिट (जीटीओ) में स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही स्वदेशी ‘नाविक’ बेहद शक्तिशाली और सटीक हो गया है।

भारत के लोग अब अपने नेविगेशन सिस्टम का उपयोग कर सकेंगे

यह सफलता भारत की ताकत को दर्शाती है जो अत्याधुनिक तकनीक के लिए केवल दूसरे देशों की ओर देखने के बजाय अपनी क्षमताओं के बल पर आगे बढ़ रहा है। भारत के लोग अब अपने नेविगेशन सिस्टम का उपयोग कर सकेंगे।

अब भारत की स्वदेशी नेविगेशन तकनीक का दायरा केवल सैन्य और विशेष तकनीकी जरूरतों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में भी इसका महत्व बढ़ेगा।

यह सफलता महज एक उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुंचाने की उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत के अपनेविगेशन नेटवर्क को मजबूत करने और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम है।

विदेशी जीपीएस पर निर्भरता कम करने की इस पहल से भारत की सामरिक स्वायत्तता को भी नई मजबूती मिलेगी। 50 मीटर ऊंचे और तीन चरणों वाले जीएसएलवी-एफ18 राकेट ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर एनवीएस-03 के साथ सफलता की उड़ान भरी और 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 को निर्धारित भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा या जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर आर्बिट (जीटीओ) में स्थापित कर मिशन पूरा किया।

स्मार्टफोन पर भी दिखेगा स्वदेशी तकनीक का दम

एनवीएस-03 की सबसे बड़ी खासियत इसकी नई सिग्नल क्षमता है। यह उपग्रह एल1, एल5 और एस बैंड पर सिग्नल प्रसारित करेगा। अभी तक नाविक मुख्य रूप से एल5 और एस बैंड पर काम करता था, लेकिन एनवीएस-03 के साथ एल1 बैंड भी इसमें शामिल हो गया है।

एल1 फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल दुनिया भर में स्मार्टफोन, स्मार्टवाच और अन्य आधुनिक वियरेबल उपकरणों में किया जाता है। इससे इससे आम लोग भी स्वदेशी नेविगेशन का आसानी से उपयोग कर सकेंगे।

एनवीएस-03 स्वदेशी रुबिडियम एटामिक क्लाक से लैस है। इसे इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र ने विकसित किया है। सेटेलाइट नेविगेशन में समय की अत्यधिक सटीक गणना महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि उपग्रहों से प्राप्त सिग्नल के समय के अंतर के आधार पर ही किसी स्थान की स्थिति का पता लगाया जाता है।

भारत की सीमाओं से 1,500 किलोमीटर तक मिलेगी सेवा

नाविक को अमेरिका के जीपीएस की तरह लोकेशन, नेविगेशन और टाइमिंग (पीएनटी) सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है।

इसकी कवरेज भारत और इसकी सीमाओं से लगभग 1,500 किलोमीटर तक के क्षेत्र में है। सड़क परिवहन, समुद्री नौवहन, विमानन, आपदा प्रबंधन और रणनीतिक गतिविधियों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

एनवीएस-02 की तकनीकी खामी के बाद लिया सबक

इस मिशन में पिछले अनुभवों से मिली सीख के आधार पर तकनीकी बदलाव भी किए गए हैं। जनवरी 2025 में एनवीएस-02 मिशन के दौरान कनेक्टर में खराबी के कारण उपग्रह की प्रणोदन प्रणाली अपेक्षित तरीके से काम नहीं कर सकी थी।

इसके परिणामस्वरूप उपग्रह को निर्धारित अंतिम कक्षा तक पहुंचाने में कठिनाई आई थी। इस समस्या से बचने के लिए एनवीएस-03 में विशेष इंजीनियरिंग व्यवस्था अपनेई गई है।

‘नॉटी ब्वाय’ की चुनौती के बीच जीएसएलवी की अहम उड़ान

एनवीएस-03 का प्रक्षेपण जीएसएलवी-एफ18 राकेट के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। यह जीएसएलवी की 20वीं उड़ान है। जीएसएलवी एमके-2 को शुरुआती दौर में अपने क्रायोजेनिक तीसरे चरण की तकनीकी जटिलताओं के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

इसी वजह से इसे अनौपचारिक रूप से ‘नॉटी ब्वाय’ का नाम दिया गया। हालांकि, भारतीय वैज्ञानिकों ने लगातार परीक्षण, तकनीकी सुधार और अनुभव के आधार पर इस प्रक्षेपण यान की क्षमता को बेहतर बनाया है।

जीएसएलवी-एफ18 की सफलता इस बात का संकेत है कि भारत ने जटिल क्रायोजेनिक तकनीक में अपनी विशेषज्ञता को लगातार मजबूत किया है। यह उपलब्धि भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आईएमएस नोएडा में जापानी प्रतिनिधिमंडल का दौरा विद्यार्थियों को बताए वैश्विक करियर के अवसर
    Next Article बनारस से आज दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत, रात में पहुंचेगी दिल्ली,CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी, पहले दिन स्कूली बच्चे भी करेंगे सफर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    ऑपरेशन सिंदूर PRESS RELEASE

    📰 प्रेस विज्ञप्ति (PRESS RELEASE) दिनांक: 07 मई 2025स्थान: नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी ठिकानों पर…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    पति की साजिशन हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्कॉर्पियो से कुचल डाला

    पति की साजिशन हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्कॉर्पियो से कुचल डाला स्थान: उत्तर प्रदेश / मध्य प्रदेश सीमा…

    5 Min Read
    राष्ट्रीय

    दीदी की रसोई में ACP प्रवीण कुमार ने पत्रकारों संग बाँटी दीपावली की खुशी

      नोएडा। संवाददाता तृप्ति श्रीवास्तव   समाजसेवा को समर्पित दीदी की रसोई फाउंडेशन ने दीपावली के अवसर पर पत्रकारों और…

    1 Min Read
    राष्ट्रीय

    राम राज्य में राम भरोसे सड़कें! BJP ने खुद ही खोल दी पोल | Badayun Road Scam Exposed

    Badayun Road Scam: राम राज्य की सड़कों की कल्पना थी चौड़ी, चमचमाती और गड्ढा मुक्त... लेकिन बदायूं में तो जैसे…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की, विदेशी GPS पर निर्भरता कम होगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password