jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 14, 2026 6:56 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों तथा सड़कों से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को गति देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस समीक्षा में राजधानी लखनऊ को उन सभी जिलों से फोर लेन मार्ग से जोड़ने पर गहन मंथन हुआ जो अभी तक लखनऊ से फोर लेन से नहीं जुड़े हैं। 33 जिला मुख्यालयों के बीच राष्ट्रीय राजमार्गों को चार लेन में विकसित करने के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार, दो लेन अथवा दो लेन से कम क्षमता वाले मार्गों को चौड़ा करने पर भी मंथन किया गया।

सोमवार को सात-कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख इंजन बनकर उभरा है, इसलिए यहां विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, उपयोगिताओं के स्थानांतरण तथा अन्य विभागीय औपचारिकताओं को समयबद्ध निस्तारित करते हुए परियोजनाओं को गति दिए जाने के निर्देश दिए। बरेली बाईपास के काम में वृक्षों की कटान पर उन्होंने कहा कि वृक्षों को काटने के बजाय आधुनिक तकनीक से उन्हें कहीं और लगाया जाए।

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में ब्लैक स्पाट के वैज्ञानिक सुधार, आधुनिक संकेतक व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। सड़क निर्माण के साथ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर भी ध्यान दिया जाए।

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने मेंं मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कई सड़क परियोजनाएं केवल सड़क संपर्क को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। प्रत्येक क्षेत्र को उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सड़क नेटवर्क का विस्तार प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने मेंं मदद करेगा। बेहतर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश में निवेश, उद्योग, कृषि, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे।

विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से सभी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं समय से पूरी होंगी और प्रदेश आधुनिक, सुरक्षित तथा विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा।

शामली से गोरखपुर तक महत्वाकांक्षी कॉरिडोर

शामली से गोरखपुर तक प्रस्तावित लगभग 742 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस कंट्रोल्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी कॉरिडोर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को उत्तर से दक्षिण तक उच्च क्षमता वाले सड़क नेटवर्क से जोड़ना आर्थिक विकास, औद्योगिक निवेश और संतुलित क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार किए जाने का आश्वासन दिया। नार्थ-साउथ कॉरिडोर के विकास में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article छिंदवाड़ा में दर्दनाक घटना: मरने से पहले मेहंदी से शरीर पर लिखी आपबीती, फिर खाया जहर
    Next Article सेवा, समर्पण और सम्मान का अविस्मरणीय पल: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल ने अपने चार कर्मयोगी सदस्यों के NMDC सेवानिवृत्त होने पर दी सम्मान एवं विदाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सुदामा चरित्र और शुकदेव विदाई के प्रसंगों से भक्तिमय हुआ नोएडा

    श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन पांच संतों का पावन सान्निध्य, कथा पंडाल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नोएडा। सेक्टर-33 स्थित…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में 1225 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मिली मंजूरी, बैठक में लिये गये ये अहम फैसले

    उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में संचालित इलेक्ट्रिक बसों के लिए कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा…’ CM योगी ने यूपी की तरक्की के लिए बताया ‘यूथ’ वाला राज

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की योग्यता, रुचि और क्षमता को अवसरों में बदलने के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में 50 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद अब योगी सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों को भी नए…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password