ट्रांसफर होने के बाद भी कुर्सी पर बरकरार, ठेकेदारों से सेटिंग का उठा सवाल
किरंदुल। एनएमडीसी किरंदुल में वर्क्स विभाग के एक अधिकारी की मनमानी अब चर्चा का विषय बन गई है। हैदराबाद मुख्यालय से तबादला आदेश जारी होने के बाद भी अधिकारी अपनी पुरानी कुर्सी पर ही जमे हुए हैं। न उन्होंने नई जगह ज्वाइन किया और न ही कार्यभार सौंपा।
आदेश कागजों में, अधिकारी कुर्सी पर
03 अगस्त 2026 को जारी आदेश में अधिकारी को तत्काल प्रभाव से बचेली कॉम्प्लेक्स में ज्वाइन करने को कहा गया था। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी अधिकारी किरंदुल में ही काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यालय के आदेश को यहां ठेंगा दिखाया जा रहा है।
कुछ तो मिलि भगत है?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी का किरंदुल से मोह इसलिए नहीं छूट रहा क्योंकि यहां ठेकेदारों से गहरी मिलि भगत है। वर्क्स विभाग में करोड़ों के काम, टेंडर, बिल भुगतान और माप-पुस्तक का खेल चलता है। ऐसे में अधिकारी के बने रहने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोगों का कहना है अगर तबादला हो गया तो फिर कुर्सी क्यों नहीं छोड़ी जा रही? किसके आशीर्वाद से आदेश का पालन नहीं हो रहा? ठेकेदारों से क्या ऐसा रिश्ता है जो तबादले से भी बड़ा हो गया_
मुख्यालय की चुप्पी पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यालय का आदेश न मानने के बाद भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या एनएमडीसी में आदेश सिर्फ छोटे कर्मचारियों के लिए होते हैं और बड़े अधिकारियों के लिए नही फिलहाल किरंदुल में यही चर्चा है जब अधिकारी ही आदेश नहीं मानेंगे, तो अनुशासन किससे उम्मीद की जाए और ठेकेदारों से यह सेटिंग कब टूटेगी?

