jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को बड़ी संख्या में पदोन्नति, आईजी और डीआईजी रैंक में शामिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को बड़ी संख्या में पदोन्नति, आईजी और डीआईजी रैंक में शामिल
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को बड़ी संख्या में पदोन्नति, आईजी और डीआईजी रैंक में शामिल

Tripty Srivastava
Last updated: January 24, 2026 9:36 am
Tripty Srivastava
Share
हिमाचल प्रदेश
SHARE

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस सेवा में पदोन्नतियों के तीन अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एस. अरुल कुमार और जी. शिवकुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान प्रॉफार्मा आधार पर, जबकि डॉ. डीके चौधरी को नियमित आधार पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. अतुल फुलझेले को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) पद पर प्रॉफार्मा पदोन्नति दी गई। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह और अर्जित सेन ठाकुर को चयन ग्रेड-13 प्रदान किया गया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

2012 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। यह पदोन्नति राज्य सरकार की स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर की गई है। इस संबंध में गृह विभाग (सेक्शन-डी) की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।विज्ञापन

पदोन्नति लेवल-13ए के वेतनमान में की गई है, जिसमें 1,31,100 से 2,16,600 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री (एचपी-2012) को प्रोफार्मा आधार पर डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, शेष पांच अधिकारियों को नियमित आधार पर पदोन्नति दी गई है। इनमें शिमला में साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रोहित मालपानी, आईपीएस (एचपी-2012) शामिल हैं।

इसके अलावा कांगड़ा जिले के सकोह स्थित द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट डॉ. खुशाल चंद शर्मा को भी डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। शिमला जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के एसपी डॉ. रमेश चंद्र छाजटा तथा हमीरपुर जिले के जंगलबेरी स्थित चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट डॉ. देवाकर शर्मा को भी नियमित आधार पर डीआईजी रैंक में पदोन्नति मिली है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने यह अधिसूचना जारी की है

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्री-प्राइमरी स्कूलों हिमाचल प्रदेश में प्री-प्राइमरी स्कूलों के लिए नर्सरी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी
Next Article हरियाणा हरियाणा भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन की सराहनीय पहल, जरूरतमंद वृद्ध मातृ-शक्तियों को वस्त्र भेंट कर किया सम्मान

किरंदुल, छत्तीसगढ़ | 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किरंदुल में सामाजिक सेवा और सम्मान का प्रेरणादायक…

3 Min Read
चुनावों
राज्यहरियाणा

भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति

चंडीगढ़। पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के पंचकमल कार्यालय पर हुई एक बड़ी संगठनात्मक बैठक में नगर निगम चुनावों में बड़े…

7 Min Read
दिल्ली

दिल्ली: झाड़ियों में मिला यूट्यूबर आकाश का शव, परिवार ने खुद की तलाश; लूटपाट के बाद हत्या का आरोप

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से लापता हुए 31 वर्षीय यूट्यूबर पुष्पेंद्र उर्फ आकाश का शव आनंद विहार…

2 Min Read
निर्मला सीतारमण
राज्यहिमाचल प्रदेश

निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट: हिमाचल के लिए विशेष विकास और पर्यटन योजनाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट 2026-27 पेश किया। वहीं, केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए घोषणा…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हिमाचल प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को बड़ी संख्या में पदोन्नति, आईजी और डीआईजी रैंक में शामिल
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password