jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ सेक्टर-46 में रामलीला की तैयारियां शुरू, 11 से 22 अक्टूबर तक होगा भव्य मंचन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ सेक्टर-46 में रामलीला की तैयारियां शुरू, 11 से 22 अक्टूबर तक होगा भव्य मंचन
उत्तर प्रदेशराज्य

भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ सेक्टर-46 में रामलीला की तैयारियां शुरू, 11 से 22 अक्टूबर तक होगा भव्य मंचन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 7:40 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा। सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से भूमि पूजन और हवन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद विधिवत ध्वजारोहण किया गया, जिसके साथ ही मैदान में रामलीला आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गईं।
कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हवन-पूजन के दौरान भगवान श्रीराम से रामलीला के सफल और भव्य आयोजन के साथ शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की गई। भूमि पूजन और ध्वजारोहण के बाद रामलीला मैदान में मंच, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

11 से 22 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से इस वर्ष 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मैदान में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आकर्षक मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रामलीला संस्कृति और संस्कारों का माध्यम : पंकज सिंह

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि रामलीला भारतीय सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शहरवासी रामलीला का आनंद लेंगे।
भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश जाता है।
पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, सत्य और कर्तव्य की प्रेरणा देता है। रामलीला के मंचन के जरिए इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।

भव्य और व्यवस्थित आयोजन की तैयारी

कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि भूमि पूजन के साथ इस वर्ष की रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अमित त्यागी, महेश अवाना, विकास जैन, डॉ. वीके गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, डॉ. एसपी जैन, धर्मेंद्र चौहान, संजय गोयल, विकास बंसल, राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक शर्मा, राकेश यादव, गौरव कुमार यादव, सतपाल यादव, गणेश जाटव, सपा नेता मनोज चौहान, त्रिलोक शर्मा, गौरव चाचरा, सौरभ गोविल, नरेंद्र चोपड़ा, संजय जैन, राजीव गर्ग, राजीव त्यागी, वीरेंद्र मेहता, एनपी सिंह, आलोक द्विवेदी, राजकुमार तंवर, रविकांत मिश्रा, प्रदीप, डीके गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, भीष्म यादव, ओमवीर अवाना, दीपक बिग, राजकुमार, सुनील जैन, नवीन सोनी, अमित प्रकाश, प्रदीप अग्रवाल, राजीव सिंघल, ललित शिंगला, टी.एन. गोविल, मनोज अग्रवाल, भूपेंद्र मित्तल, नरेश कुच्छल, सतीश अवाना, मनीष सेतिया, अजय सिंह, कैलाश शाह और अशोक शाह सहित शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग एवं पत्रकार मौजूद रहे।
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग में टीमों के बीच कांटे की टक्कर, एरियन्स और विश्वकर्मा शीर्ष पर
    Next Article बॉमा कोनेक्सपो इंडिया 2026 में एनबीसी बेयरिंग्स ने कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के लिए नई प्रोडक्ट रेंज पेश की
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से बधाई देने पहुंचे लोग

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेशभर से…

    4 Min Read
    आयुष नीति
    उत्तर प्रदेशराज्य

    उत्तर प्रदेश की नई आयुष नीति जल्द, पीपीपी मॉडल पर चलेंगे अस्पताल और बनेगा शोध हब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अपनी आयुष नीति जल्द ही जारी होने वाली है। आयुष विभाग इस पर विचार-विमर्श कर रहा…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘छात्र पक्ष या विपक्ष के नहीं’; दिल्ली में प्रदर्शन के बीच NEET छात्रों से मिले पंकज चौधरी, संदेश क्या है

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीट पेपरलीक को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    थारू समाज के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ सेक्टर-46 में रामलीला की तैयारियां शुरू, 11 से 22 अक्टूबर तक होगा भव्य मंचन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password