jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में बदलेगा स्टांप ड्यूटी का गणित, महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर बड़ी राहत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में बदलेगा स्टांप ड्यूटी का गणित, महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर बड़ी राहत
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बदलेगा स्टांप ड्यूटी का गणित, महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर बड़ी राहत

News Desk
Last updated: September 2, 2026 8:42 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जमीन और संपत्ति की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री तथा पारिवारिक हस्तांतरण से जुड़े स्टांप ड्यूटी के नियम बदलने जा रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा के मानसून सत्र में भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। सरकार का तर्क है कि 1899 के पुराने कानून में समय-समय पर हुए छोटे-छोटे संशोधनों से नियम जटिल हो गए थे। अब पुरानी सूची को हटाकर सरल और नई अनुसूची 1-क लागू करने का प्रस्ताव है।

Contents
About The AuthorNews Desk

नई व्यवस्था में महिला के नाम एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री या दान में मिली संपत्ति पर चार प्रतिशत स्टांप ड्यूटी लगेगी। एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति पर यह दर आठ प्रतिशत होगी।

वहीं पुरुषों और अन्य श्रेणी के लोगों के लिए 40 लाख रुपये तक की संपत्ति पर छह प्रतिशत तथा इससे अधिक पर आठ प्रतिशत स्टांप ड्यूटी प्रस्तावित है।

परिवार में संपत्ति देना अब बेहद सस्ता

पति-पत्नी और रक्त संबंधों, जैसे माता-पिता से बच्चों के बीच संपत्ति हस्तांतरण पर बड़ी राहत दी गई है। ऐसे पारिवारिक हस्तांतरण में संपत्ति के कुल मूल्य का केवल 0.1 प्रतिशत स्टांप शुल्क लिया जाएगा।

धारा 118 के मामलों में 12 प्रतिशत शुल्क

राज्य सरकार से जमीन खरीदने या पट्टे पर लेने के लिए धारा 118 के तहत विशेष मंजूरी वाले मामलों में महिला और पुरुष के लिए समान दर रखी गई है। ऐसे मामलों में 12 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी देनी होगी।

आम दस्तावेजों के शुल्क में भी बदलाव 

आम दस्तावेजों के शुल्क में भी बदलाव किया गया है। तहसीलों में बनने वाले हलफनामे के लिए 100 रुपये और गोद लेने के दस्तावेज (एडोप्शन डीड) के लिए 2,000 रुपये स्टांप शुल्क प्रस्तावित है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू सरकार का बड़ा शहरी प्रोजेक्ट, बद्दी में विकसित होगी ‘हिम-चंडीगढ़ सिटी’
    Next Article गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिले बंद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

    गोरखपुर। सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण अब 23 जुलाई की सुबह 10 बजे होगा। पहले लोकार्पण 22 जुलाई को होना था। मुख्यमंत्री…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- दुनिया भारत से सीखे लोकतंत्र

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत ने हमेशा सनातन संस्कृति और इतिहास से जुड़े प्रमाणों को प्रमुखता…

    4 Min Read
    उत्तराखंड हादसा
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड हादसा: टिहरी से नरेंद्रनगर आ रहा ट्रक पलटा, 10 लोगों के दबे होने की आशंका

    उत्तराखंड हादसा: टिहरी से नरेंद्रनगर आ रहा ट्रक पलटा, 10 लोगों के दबे होने की आशंका स्थान: जाजल फकोट, टिहरी,…

    2 Min Read
    महाराष्ट्र

    मीठी नदी घोटाला: शिवसेना ने आदित्य ठाकरे और डीनो मोरिया पर गंभीर आरोप लगाए

    मीठी नदी घोटाला: शिवसेना ने आदित्य ठाकरे और डीनो मोरिया पर गंभीर आरोप लगाए मुंबई: मुंबई की मीठी नदी से…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में बदलेगा स्टांप ड्यूटी का गणित, महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर बड़ी राहत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password