jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा शहरी प्रोजेक्ट, बद्दी में विकसित होगी ‘हिम-चंडीगढ़ सिटी’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू सरकार का बड़ा शहरी प्रोजेक्ट, बद्दी में विकसित होगी ‘हिम-चंडीगढ़ सिटी’
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा शहरी प्रोजेक्ट, बद्दी में विकसित होगी ‘हिम-चंडीगढ़ सिटी’

News Desk
Last updated: September 2, 2026 8:38 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से चंडीगढ़ के निकट हिम चंडीगढ़ सिटी बसाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ सिटी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही इस नए शहर का विकास कार्य शुरू करेगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Contents
About The AuthorNews Desk

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हिम-चंडीगढ़ सिटी कोई आम रिहायशी इलाका नहीं, बल्कि अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित एक स्मार्ट और सुनियोजित अर्बन सेंटर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम-चंडीगढ़ सिटी को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और आवश्यक नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित एक आधुनिक, सुनियोजित एवं टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित शहर का सुनियोजित, सतत एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए।

सिरसा नदी किनारे 9 किलोमीटर रिवर फ्रंट परियोजना में शामिल होगा

सीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सरसा नदी के किनारे लगभग 9 किलोमीटर लंबे सुविकसित रिवरफ्रंट को परियोजना में शामिल किया जाए, ताकि शहर की सुंदरता बढ़े और निवासियों को स्वच्छ, आकर्षक एवं मनोरंजन के लिए उपयुक्त सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकें।

सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का आदेश

उन्होंने प्रस्तावित शहर से आवागमन के लिए मजबूत एवं प्रभावी सड़क संपर्क सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि आवागमन सुगम हो और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके।

राजस्व में भी अहम होगा नया शहर

सुक्खू ने कहा कि प्रस्तावित शहर न केवल क्षेत्र की बढ़ती शहरी आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा होगा और राज्य के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

ये रहे उपस्थित

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, विधायक राम कुमार एवं अजय सोलंकी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव अमरजीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू सरकार ने पेश किया GST संशोधन विधेयक, कारोबारियों के लिए बदलेंगे टैक्स के नियम
    Next Article हिमाचल में बदलेगा स्टांप ड्यूटी का गणित, महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर बड़ी राहत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    CM योगी का बड़ा ऐलान, भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सपा पर बोला बड़ा हमला

    वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक समरसता अभियान…

    3 Min Read
    बाबा केदारनाथ
    उत्तराखंड

    बाबा केदारनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु | अब तक 10 लाख भक्त पहुंच चुके हैं धाम

    0 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 24 होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति अटकी, CM धामी से मिले 7 BJP विधायकों के पत्र

    देहरादून: प्रदेश में खाली पड़े होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों के पदों को भरने के लिए पिछले साल ही चिकित्सकों का चयन कर लिया…

    6 Min Read
    पप्पू यादव
    बिहार

    ‘सूत्र ही तो सब कुछ है’: पप्पू यादव का तेजस्वी यादव को जवाब

    ‘सूत्र ही तो सब कुछ है’: पप्पू यादव का तेजस्वी यादव को जवाब, चुनाव आयोग को बताया ‘धृतराष्ट्र’ पटना, 15…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा शहरी प्रोजेक्ट, बद्दी में विकसित होगी ‘हिम-चंडीगढ़ सिटी’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password