jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: MCD वार्ड कमेटी चुनाव: भाजपा ने आप से आए पार्षदों पर जताया भरोसा, मिलीं अहम जिम्मेदारियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » MCD वार्ड कमेटी चुनाव: भाजपा ने आप से आए पार्षदों पर जताया भरोसा, मिलीं अहम जिम्मेदारियां
दिल्लीराज्य

MCD वार्ड कमेटी चुनाव: भाजपा ने आप से आए पार्षदों पर जताया भरोसा, मिलीं अहम जिम्मेदारियां

News Desk
Last updated: July 11, 2026 8:41 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। एमसीडी के वार्ड कमेटियों के चुनाव में भाजपा, आप और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ( IVP ) से आए पार्षदों पर खूब मेहरबान दिखी है। भाजपा ने आप और IVP से आए पार्षदों को तीन वार्ड समितियों में चेयरमैन और तीन वार्ड समितियों में डिप्टी चेयरमैन पद का प्रत्याशी बना दिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

वहीं, इन्हीं दोनों पार्टियों के दो पार्षदों को स्थायी समिति के सदस्य के रूप में भी नामांकित कर दिया। इससे करीब 12 वार्ड कमेटियों के चुनाव में 27 में से आठ पार्षद वे हैं, जो आप के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतकर आए थे, लेकिन वे पहले और कुछ अभी भाजपा में शामिल हुए।

शामिल होने के बाद उन्हें चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्थायी समिति का सदस्य तक का पद मिल गया। जबकि तीन बार और दो बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतकर आए पार्षद मुंह ताकते रह गए।

इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी 

जिन आप से आए पार्षदों को तीन जोन में चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी भाजपा ने दी है, उसमें दक्षिणी जोन में धर्मवीर सिंह, सिटी एसपी जोन से ऊषा शर्मा और रोहिणी जोन में सुमन अनिल राणा का नाम शामिल हैं।

वहीं, आप से आए तीन पार्षदों को भाजपा ने वार्ड कमेटियों के डिप्टी चेयरमैन का प्रत्याशी बना दिया है। इसमें पश्चिमी जोन में सुनील कुमार चड्ढा आप के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव जीतकर आए थे। इसी प्रकार नरेला जोन में दिनेश भारद्वाज भी पहले आप में थे और फिर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में चले गए थे।

भाजपा में शामिल होते ही प्रत्याशी 

वह शुक्रवार को सुबह भाजपा में शामिल हुए और दोपहर को भाजपा ने उन्हें नरेला जोन में डिप्टी चेयरमैन पद का प्रत्याशी बना दिया। मध्य जोन में भी आप से आए प्रवीण कुमार को भाजपा ने डिप्टी चेयरमैन पद का प्रत्याशी बना दिया है।

इसी प्रकार स्थायी समिति जैसी महत्वपूर्ण समिति में सदस्य पद पर जाने वालों में मध्य जोन से हेमचंद्र गोयल का नाम है। वह आप से IVP में गए थे और भाजपा में शुक्रवार की सुबह ही शामिल हुए थे।

शामिल होने के दो घंटे बाद भाजपा ने उन्हें स्थायी समिति के सदस्य के रूप में नामांकित कर दिया। इसी प्रकार नरेला जोन में आप से आए पवन सहरावत को भी भाजपा ने स्थायी समिति में सदस्य बनाकर भेजा है।

हालांकि, सहरावत को भाजपा ने इनाम दिया है, क्योंकि सहरावत के वोट के कारण ही वर्ष 2023 में हुए स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव में भाजपा अपने तीन सदस्य जिताने में कामयाब हुई थी।

… तो नहीं होती है सुनवाई

भाजपा के पार्षद वैसे तो आप से आए पार्षदों को निगम में जिम्मेदारी मिलने से नाराज हैं, लेकिन खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि चुनाव से पहले भी भाजपा ने कई आप और कांग्रेस के नेताओं को टिकट दे दिया था और अब आप से आए पार्षदों को लगातार तवज्जो दी जा रही है।

एक भाजपा के वरिष्ठ पार्षद ने नाम न उजागर होने पर कहा कि दूसरे दलों के लोगों को भाजपा में शामिल कराने में दिक्कत नहीं है, लेकिन दिक्कत यह है कि वर्षों से भाजपा में रहकर जो लोग संघर्ष कर रहे थे, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

जबकि आप से आए पार्षद को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती है तो वहां पर भाजपा के पार्षदों की सुनवाई नहीं होती। जबकि आप के ही पार्षदों की सुनवाई और काम ज्यादा होते हैं।

क्राॅस वोटिंग का भी है खतरा

एमसीडी के वार्ड कमेटियों के चुनाव में आप व IVP से आए पार्षदों को अहमियत मिलने से भाजपा पार्षदों में नाराजगी है। ऐसे में वार्ड कमेटियों के चेयरमैन और स्थायी समिति सदस्य के चुनाव इन्हीं पार्षदों के वोट के द्वारा होंगे।

ऐसे में क्राॅस वोटिंग का खतरा बढ़ गया है। चूंकि निगम में दलबदल कानून लागू नहीं होता, तो कोई भी पार्षद किसी भी दल के प्रत्याशी को वोट दे सकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक निगरानी, 20 नए स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस कैमरे
    Next Article सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, अभय वर्मा बने दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

    नोएडा का प्रसिद्ध रामलीला मंचन 22 सितंबर से नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21ए में शुरू होगा

    श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 40…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान, हरनंदीपुरम टाउनशिप में बनेगा शहर का पहला गोल्फ कोर्ट

    गाजियाबाद। शहर को विश्वस्तरीय शहरी पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन के निकट प्रस्तावित…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 10 लाख रुपये ठगे

    गाजियाबाद। साइबर अपराधी अभी तक दिल्ली या मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बनकर या सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रामपुर ने फिर मारी बाजी, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर और बरेली ने भी लगाई छलांग

    लखनऊ। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: MCD वार्ड कमेटी चुनाव: भाजपा ने आप से आए पार्षदों पर जताया भरोसा, मिलीं अहम जिम्मेदारियां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password