jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक निगरानी, 20 नए स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस कैमरे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक निगरानी, 20 नए स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस कैमरे
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक निगरानी, 20 नए स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस कैमरे

News Desk
Last updated: July 11, 2026 8:33 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था पर निगरानी करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पर कार्रवाई करने के लिए 20 नए स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) कैमरे लगाने की तैयारी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसके लिए पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को भेज दिया है। वर्तमान में शहर के 57 प्रमुख चौराहों और मार्गों पर 870 आईटीएमएस कैमरे लगे हैं, जिनकी मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस के अनुसार केवल जून महीने में आइटीएमएस कैमरों के जरिए 1.13 लाख ई-चालान किए गए। पुलिस का मानना है कि कैमरों के बढ़ते दायरे से लोगों में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की आदत विकसित होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

इसके अलावा कैमरे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, संदिग्ध वाहनों की पहचान करने और किसी वारदात के बाद जांच में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन 20 जगहों पर लगेंगे कैमरे

जिन 20 स्थानों पर नए कैमरे लगाने का प्रस्ताव है, उनमें माडल टाउन, घूकना मोड़, वेव सिनेमा टी-प्वाइंट, काला पत्थर रोड, सीबीआई अकादमी कट, मेरठ रोड स्थित डीपीएस तिराहा, लाजपत नगर तिराहा, प्रताप विहार का भागीरथ चौक, रामप्रस्थ गेट नंबर-1, एसआरएस मॉल तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओमेगा ग्रीन, आर्यनगर का संजय गीता चौक, गोविंदपुरम का डीडीपीएस तिराहा, मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन गोल चक्कर, आराधना कट, इंदिरापुरम में सेंट थॉमस स्कूल और शिप्रा रिवेरा के पास, रेल विहार, कौशांबी में रेडिसन ब्लू के पास तथा खोड़ा के साईं मंदिर के आसपास के स्थान शामिल हैं।

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शहर में आइटीएमएस नेटवर्क का विस्तार करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर निगम की ओर से कैमरे लगाए जाएंगे।

नए कैमरे लगने के बाद ट्रैफिक प्रबंधन और प्रभावी होगा, नियम तोड़ने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा सकेगी और अपराध नियंत्रण में भी पुलिस को मदद मिलेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यमुना प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, गाजियाबाद की 1500 अवैध फैक्ट्रियों पर चलेगा अभियान
    Next Article MCD वार्ड कमेटी चुनाव: भाजपा ने आप से आए पार्षदों पर जताया भरोसा, मिलीं अहम जिम्मेदारियां
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    बिहार बाढ़: तटबंध टूटने से 17 गांव जलमग्न, फसलें डूबीं, लोग पलायन के लिए मजबूर

    बिहार बाढ़: तटबंध टूटने से 17 गांव जलमग्न, फसलें डूबीं, लोग पलायन के लिए मजबूर बिहार के नालंदा जिले में…

    3 Min Read
    जनता दर्शन
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘मेरा एडमिशन करा दीजिए…’, जनता दर्शन में मासूम की फरमाइश पर मुस्कराए योगी; तुरंत दिया निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ''जनता दर्शन'' कार्यक्रम में एक-एक कर फरियादियों से…

    2 Min Read
    राज्य

    मोती रेजीडेंसी विवाद गहराया, निवासियों ने रेरा और प्राधिकरण तक जाने की चेतावनी दी

    गाजियाबाद। हमतुम रोड स्थित मोती रेजीडेंसी के निवासी रविवार को लगातार तीसरी बार बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना दिया। बड़ी संख्या…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे ‘मिशन कर्मयोगी’ की प्रगति की समीक्षा

    कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन द्वारा प्रदेश में जारी प्रयासों का पेश किया जाएगा खाका फील्ड स्तर के कर्मियों के प्रशिक्षण को…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक निगरानी, 20 नए स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस कैमरे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password