jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरिद्वार में बनेगा आधुनिक ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’, शिक्षा और कौशल विकास पर रहेगा फोकस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरिद्वार में बनेगा आधुनिक ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’, शिक्षा और कौशल विकास पर रहेगा फोकस
उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’, शिक्षा और कौशल विकास पर रहेगा फोकस

News Desk
Last updated: July 14, 2026 7:49 am
News Desk
Share
SHARE

हरिद्वार। उत्तराखंड में गंभीर आपराधिक मामलों में न्यायालय में विचाराधीन 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए पहली बार अलग ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ तैयार किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ भवन का शिलान्यास किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

करीब 5.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र किशोरों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके सुधार और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसी भी संवेदनशील सरकार की पहचान इस बात से होती है कि वह समाज के कमजोर और भटके हुए वर्ग के प्रति कितनी जिम्मेदारी निभाती है।

उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि ऐसे किशोरों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला सुरक्षित और सुधारात्मक केंद्र होगा।

मंत्री ने कहा कि किशोर न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बच्चों को सुधारकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि कई बार 16 से 18 वर्ष के किशोर परिस्थितियों, गलत संगति या उचित मार्गदर्शन के अभाव में अपराध की ओर बढ़ जाते हैं। ऐसे किशोरों को वयस्क अपराधियों के साथ रखना उनके भविष्य के लिए उचित नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने उनके लिए अलग ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ की व्यवस्था की है।

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही किशोरों के लिए शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की जाएं।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य यहां रहने वाले किशोरों को आत्मविश्वास, बेहतर अवसर और जरूरी कौशल प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, विभागीय निदेशक बंसीलाल राणा, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण तिवारी सहित विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में खुलेंगी नई ट्रैकिंग चोटियां, अक्टूबर तक तैयार होंगी नौ इको-टूरिज्म साइटें
    Next Article हिमाचल ने केंद्र से वृद्धावस्था पेंशन में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में डीए को लेकर सियासी संग्राम, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा

    चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने महंगाई भत्ता (डीए) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों…

    2 Min Read
    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की

    भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में एयरोसिटी की राह साफ, 200 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना आज

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित एयरोसिटी को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। प्राधिकरण इसी सप्ताह भूमि अधिग्रहण…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    पर्यटकों को डरने की जरूरत नहीं, हिमाचल के पर्यटन स्थल सुरक्षित: सीएम सुक्खू

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटकों को राज्य में आने से डरने की जरूरत नहीं है। शिमला में…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरिद्वार में बनेगा आधुनिक ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’, शिक्षा और कौशल विकास पर रहेगा फोकस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password