आज ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण के नाम का ज्ञापन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया वंदना त्रिपाठी जी को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय सेक्टर-96 नोएडा में सौपा गया।
ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी जी को बताया कि नोएडा प्राधिकरण का मुख्य प्रशासनिक कार्यालय पहले सेक्टर-6 नोएडा में स्थित था जिसे लगभग दो महीने पहले सेक्टर-96 नोएडा में स्थानांतरित कर दिया गया है पूर्व में नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन करने का कार्य इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर- 6 नोएडा में नोएडा प्राधिकरण के द्वारा बनाए गए ऑनलाइन विभाग/ केंद्र से किए जाते हैं लेकिन अब नोएडा प्राधिकरण का मुख्य प्रशासनिक कार्यालय एवं विभिन्न विभाग सेक्टर-96 नोएडा में स्थानांतरित हो गए हैं लेकिन नोएडा प्राधिकरण का रिकॉर्ड रूम ओर आवेदन ऑनलाइन करने का विभाग/ केंद्र अभी भी इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 में ही संचालित हो रहा है जिसके कारण जिन किसानों एवं व्यक्तियों को दस्तावेज ऑनलाइन करने होते हैं उन्हें इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 जाना पड़ता है जिससे किसानों एवं अन्य व्यक्तियों को आने जाने में समस्या होती है एवं आर्थिक भार भी अधिक वहन करना पड़ता है।

उपरोक्त समस्या के समाधान के लिए पूर्व में अपर मुख्य कार्य पालक अधिकारी महोदया श्रीमति वंदना त्रिपाठी जी को जनसुनवाई केंद्र सैक्टर- 96 नोएडा प्राधिकरण में मांग पत्र दिया था लेकिन आज तक कार्य वाही नहीं हुई है। जबकि नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सैक्टर- 96 में बैंक संचालित कराने के लिए भवन के अंदर ही जगह दे दी गयी है लेकिन रिकॉर्ड रूम ओर ऑनलाइन केंद्र के लिए नोएडा प्राधिकरण के पास जगह नहीं है
इसलिए किसानों और जनता की समस्या के समाधान के लिए इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 में चल रहे नोएडा प्राधिकरण के ऑनलाइन विभाग ओर रिकॉर्ड रूम को सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में अति शीघ्र स्थानांतरित किया जाए ।

