jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पीएम मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे से हलचल तेज: केदारनाथ में बाबा केदार की पूजा और टिहरी में दे सकते हैं बड़ी सौगात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पीएम मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे से हलचल तेज: केदारनाथ में बाबा केदार की पूजा और टिहरी में दे सकते हैं बड़ी सौगात
उत्तराखंडराज्य

पीएम मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे से हलचल तेज: केदारनाथ में बाबा केदार की पूजा और टिहरी में दे सकते हैं बड़ी सौगात

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 7:51 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: पीएम मोदी एक बार फिर से उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं. चर्चाएं हैं कि इस दौरे में पीएम मोदी केदारनाथ जाएंगे. बीजेपी संगठन ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां तेज कर दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी के दौरे के लेकर जानकारी दी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अक्टूबर का महीना बीजेपी के काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है. पहले हफ्ते में बीजेपी संगठन के बड़े पदाधिकारी उत्तराखंड पहुंचेंगे.पदाधिकारी उत्तराखंड बीजेपी के साथ बैठक करेंगे. भाजपा संगठन की बैठकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं. 22 से 25 अक्टूबर के बीच उनके केदारनाथ पहुंचने की संभावना बताई जा रही है.

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़ी तैयारियां तेज की गई हैं. SPG की टीम केदारनाथ पहुंचकर धाम का निरीक्षण भी कर चुकी है. प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल और यात्रा व्यवस्था तक कई स्तर पर तैयारियां की जाती हैं. प्रधानमंत्री का केदारनाथ दौरा तय होता है तो करीब चार साल बाद नरेंद्र मोदी बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचेंगे.

केदारनाथ पहुंचकर प्रधानमंत्री बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर सकते हैं. इसके अलावा केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लेने का कार्यक्रम भी हो सकता है. केदारनाथ में यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कई काम किए जा रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान इन विकास कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा हो सकती है.

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी जानकारी दी है. महेंद्र भट्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा संभावित है. प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में दर्शन के साथ टिहरी में एक लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, अभी प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम तय नहीं हुआ है. ऐसे में उनके उत्तराखंड दौरे में कितने कार्यक्रम होंगे? किन स्थानों पर उनका कार्यक्रम होगा? इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही साफ होगी. फिलहाल केदारनाथ में SPG के निरीक्षण के बाद सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों की तैयारियां तेज हैं. प्रशासन की ओर से भी संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में बदलेंगे सरकारी योजनाओं के पैमाने: काम और बजट से नहीं, अब ‘वास्तविक लाभार्थियों’ से तय होगी सफलता
    Next Article हिमाचल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब नियमितीकरण में नहीं होगा 6 महीने का नुकसान, कटऑफ नियमों में बदलाव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में गौ पालन योजना का विस्तार, सामान्य वर्ग को भी मिलेगा सब्सिडी का लाभ

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की आय को बढ़ाए जाने पर जोर दे रही है. इसी क्रम में…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार

    लखनऊ : गोमतीनगर पुलिस ने खुद को विदेश मंत्रालय का उच्च अधिकारी बताकर जबरन होटल में घुसे तीन युवकों में से…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Maulana Shahabuddin Razvi का समाजवादी पार्टी पर निशाना, कहा – “अखिलेश सिर्फ वोट लेते हैं, मुद्दों पर खामोश रहते हैं”

    Maulana Shahabuddin Razvi का समाजवादी पार्टी पर निशाना, कहा – “अखिलेश सिर्फ वोट लेते हैं, मुद्दों पर खामोश रहते हैं”…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘सनातन परंपरा का अपमान किया’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी की निंदा की और आरोप…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पीएम मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे से हलचल तेज: केदारनाथ में बाबा केदार की पूजा और टिहरी में दे सकते हैं बड़ी सौगात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password