jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद की सोसायटियों में आवारा कुत्तों का आतंक, लिफ्ट से फ्लैटों के दरवाजे तक पहुंच रहे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद की सोसायटियों में आवारा कुत्तों का आतंक, लिफ्ट से फ्लैटों के दरवाजे तक पहुंच रहे
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद की सोसायटियों में आवारा कुत्तों का आतंक, लिफ्ट से फ्लैटों के दरवाजे तक पहुंच रहे

News Desk
Last updated: August 9, 2026 8:58 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। जिले की बहुमंजिला सोसायटियों में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कुत्ते अब पार्क और पार्किंग तक सीमित नहीं रह गए हैं। लिफ्ट, सीढ़ियों के रास्ते फ्लैटों के दरवाजे तक पहुंच रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों में डर का माहौल है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सोसायटियों की एओए का कहना है कि नगर निगम में लगातार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। टीम के पहुंचने पर कुछ कुत्तों को पकड़ लिया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है।

हाल ही में राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी के टावर-के की छठी मंजिल पर आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों के घूमने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था।

इससे पहले भी कई सोसायटियों में कुत्तों के काटने, पीछा करने और कारिडोर में घूमने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एओए पदाधिकारियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर निगम की कार्रवाई सीमित होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है।

सोसायटियों में आवारा कुत्तों के आतंक से बच्चों और बुजुर्गों को अकेले आने-जाने में डर लगने लगा है। शिकायत के बाद भी यदि कुत्ते फिर उसी स्थान पर दिखाई दें तो कार्रवाई का उद्देश्य पूरा नहीं होता। नगर निगम को सोसायटियों की एओए के साथ समन्वय कर संवेदनशील और आक्रामक कुत्तों की पहचान करते हुए उन्हें सोसायटी के बाहर अलग व्यवस्था करने की जरूरत है।

–

– कपिल गोयल, निवासी, वीवीआइपी एड्रेसस सोसायटी, राजनगर एक्सटेंशन

सोसायटी में 50 से अधिक आवारा कुत्ते हैं। अब ये पार्किंग और पार्क से निकलकर ऊपरी मंजिलों तक पहुंच रहे हैं। नगर निगम में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई खानापूर्ति तक सीमित रही। आक्रामक कुत्तों को सोसायटी से बाहर ले जाने के लिए भी पत्र दिए गए हैं। निवासियों को कुत्तों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है।

–

– डॉ. रोहित चौधरी, एओए अध्यक्ष, जीएच-7 सोसायटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक

बहुमंजिला सोसायटियों में कुत्तों की संख्या बढ़ने के साथ हमले और पशु प्रेमियों से विवाद की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। नगर निगम को डाग शेल्टर होम की व्यवस्था कर आक्रामक कुत्तों के लिए अलग सुरक्षित व्यवस्था करनी चाहिए।

–

– दीपांशु मित्तल, पूर्व महासचिव, ब्रेव हार्ट्स सोसायटी, राजनगर एक्सटेंशन

आवारा कुत्तों की समस्या अब जनसुरक्षा से जुड़ा विषय बन चुकी है। बेसमेंट, लिफ्ट और फ्लैटों तक कुत्तों का पहुंचना चिंता का कारण है। नसबंदी और टीकाकरण जरूरी है, लेकिन आक्रामक कुत्तों के लिए अलग व्यवस्था भी होनी चाहिए। पशु कल्याण के साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।

–

– पुनित गोयल, पूर्व सचिव, गौर कैस्केड्स सोसायटी, राजनगर एक्सटेंशन

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
    Next Article गाजियाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 दारोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    शंकराचार्य
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘नाम के आगे शंकराचार्य कैसे लगाया’… प्रयागराज मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

    प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच चला आ रहा विवाद…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन अधिकारियों के तबादले, कई डीसीएफ और डीएफओ बदले गए

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) कैडर के 7 व हिमाचल…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी

    चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में बहुत कम ऐसे दौर आए हैं, जब किसी सरकार ने सिख धर्म की भावनाओं, परंपराओं और…

    5 Min Read
    योगी सरकार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    उत्तर प्रदेश में अब गांवों में भी मिलेगा बड़े शहर जैसा इलाज, योगी सरकार का ‘AI प्लान’ तैयार

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी कामकाज को पूरी तरह बदलने के लिए एक बहुत…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद की सोसायटियों में आवारा कुत्तों का आतंक, लिफ्ट से फ्लैटों के दरवाजे तक पहुंच रहे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password