jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी
उत्तर प्रदेशराज्य

Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 7:27 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। लंबे समय से बंद पड़ी मथुरा की छाता चीनी मिल में अब एथेनाल प्लांट (संयंत्र) की स्थापना की जाएगी। डुअल मोड आधारित इस प्लांट में मक्का, धान और गन्ना, तीनों से एथेनाल बनाया जा सकेगा। इसमें प्रति वर्ष 3.96 करोड़ लीटर एथेनाल का उत्पादन होगा। मंगवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसी माह इसका शिलान्यास किए जाने की संभावना है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छाता चीनी मिल का संचालन पिछले 19 वर्षों से बंद है। वर्ष 2002 से 2007 के बीच सपा सरकार के समय गन्ना मूल्य का एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया गया था, जिसके कारण यह मिल बंद हो गई थी।

अब राज्य चीनी निगम लिमिटेड के अधीन इस चीनी मिल में कंसेशन-कम-लीज व्यवस्था के माध्यम से डुअल मोड आधारित एथेनाल प्लांट स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है।

डुअल मोड एथेनाल प्लांट एक ऐसी आधुनिक डिस्टिलरी है जो दो अलग-अलग प्रकार के कच्चे माल (जैसे शीरा और अनाज) से एथेनाल का उत्पादन कर सकती है। स्थापना के बाद वर्ष में 11 महीने यह प्लांट संचालित होगा। इसकी न्यूनतम उत्पादन क्षमता 120 किलो लीटर प्रतिदिन की होगी।

बिजली उत्पादन को लगेगा को-जेन प्लांट

मिल की 20 एकड़ भूमि पर निजी निवेश के माध्यम से इस संयंत्र की स्थापना की जाएगी। मंत्री ने बताया कि जैसे ही क्षेत्र में गन्ने की उपलब्धता बढ़ेगी, चीनी मिल शुरू होगी और बिजली उत्पादन के लिए को-जेनरेशन प्लांट भी लगाया जाएगा।

छाता चीनी मिल राष्ट्रीय राजमार्ग पर है और यहां से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल 40 मिनट की दूरी पर है। मिल के पास 96 एकड़ जमीन है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट में गोदाम-काम्प्लेक्स आदि की भी संभावनाएं हैं। इससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। योजना पर 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

पेराई सत्र 2026-27 के लिए तीन चीनी मिलों को शासकीय गांरटी

कैबिनेट ने मोहिउद्दीनपुर मेरठ, पिपराईच गोरखपुर और मुंडेरवा बस्ती चीनी मिल को पेराई सत्र 2026-27 के लिए शासकीय गारंटी के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।

इसमें मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल को 150 करोड़ रुपये और पिपराईच व मुंडेरवा चीनी मिल को 100-100 करोड़ रुपये की शासकीय गारंटी दी गई है। इससे अब इन चीनी मिलों को बैंक से ऋण लेने में सुविधा होगी और किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान किया जा सकेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UP में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ बेहद सस्ता, जानें नए नियम की पूरी जानकारी
    Next Article योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    अविमुक्तेश्वरानंद
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- नकली संतों का दौर खत्म होगा

    लखनऊ, 12 मार्च 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने गुरुवार को लखनऊ में Swami Avimukteshwaranand Saraswati से…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सीजेपी ने 20 जुलाई प्रदर्शन के साक्ष्य जुटाने के लिए लॉन्च किया ‘साक्षी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जुलाई को संसद मार्च में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने…

    1 Min Read
    प्रधानमंत्री
    पंजाबराज्य

    प्रधानमंत्री मोदी डेरा सचखंड बल्लां में होंगे नतमस्तक, श्रद्धालुओं में उत्साह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवस पर पीएम मोदी…

    3 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

    नोएडा का प्रसिद्ध रामलीला मंचन 22 सितंबर से नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21ए में शुरू होगा

    श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 40…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password