jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली से लौटे हरीश रावत के भव्य रोड शो पर गरमाई सियासत: भाजपा बोली— ‘हाशिये पर धकेले जाने के डर से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हरदा’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली से लौटे हरीश रावत के भव्य रोड शो पर गरमाई सियासत: भाजपा बोली— ‘हाशिये पर धकेले जाने के डर से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हरदा’
उत्तराखंडराज्य

दिल्ली से लौटे हरीश रावत के भव्य रोड शो पर गरमाई सियासत: भाजपा बोली— ‘हाशिये पर धकेले जाने के डर से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हरदा’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 22, 2026 8:09 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के लंबे समय बाद दिल्ली से उत्तराखंड लौटने को लेकर सियासत गरमा गई है. देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत और रोड शो निकाला. इस पर कांग्रेस और भाजपा दोनों की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. भाजपा ने हरीश रावत पर तीखा हमला बोला है तो वहीं कांग्रेस नेता सपोर्ट में उतर रहे हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश कांग्रेस महासचिव नीरज त्यागी ने कहा कि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, जो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. लोगों के बीच उनके प्रति संवेदना और स्नेह का परिणाम है कि करीब दो महीने बाद प्रदेश लौटने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अलग-अलग नेताओं को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, सभी नेता अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और मजबूती से निर्वहन कर रहे हैं. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं.

वहीं चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हरक सिंह रावत, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चार्ज शीट कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष भुवन कापड़ी समेत सभी नेता अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि संगठन किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सभी के साथ मिलकर काम करने से बनता है. उन्होंने हरीश रावत के अनुभव को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और कई बार सांसद रहे हैं, ऐसे में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा.

राजनीतिक चर्चाओं को लेकर नीरज त्यागी ने कहा कि आए दिन अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आती रहती हैं. कभी मुख्यमंत्री को हटाए जाने की चर्चा होती है तो कभी प्रधानमंत्री के नाम पर दीप जलाने जैसी बातें चर्चा में रहती हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाओं के बजाय जनता और प्रदेश से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चर्चा होनी चाहिए.

साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि देहरादून में दिनदहाड़े गोली चलने की घटनाएं सामने आ रही हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा चिंता का विषय है. उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भी न्याय की मांग उठी है और मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को बेहतर बनाने तथा प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा होना जरूरी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के रोड शो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरीश रावत का संघर्ष कांग्रेस के साथ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो वर्तमान लीडरशिप उभर कर सामने आ रही है, वो लीडरशिप कहीं ना कहीं हरीश रावत को हाशिये पर डालने का काम कर रही है. जहां तक उनका मानना है कि केंद्र भी हरीश रावत से छुटकारा चाहता है. अंतिम बार हरीश रावत इस प्रदर्शन के माध्यम से अपनी राजनीतिक मौजूदगी को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने इसे कांग्रेस का अंदरूनी विवाद बताया है, लेकिन यह विवाद भाजपा को फायदा जरूर देगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरिद्वार से राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘PM मोदी की माता और NSA डोभाल का अपमान कर बेनकाब हुई राहुल की सोच’
    Next Article नैनीताल दूषित पानी मामला: 6 अधिकारी निलंबित, EE को कड़ी चेतावनी; राज्य गठन के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    संभल हिंसा सुनियोजित षड्यंत्र का नतीजा, न्यायिक रिपोर्ट में पुलिस को मिली क्लीनचिट

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में साल 2024 में संभल के जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर गठित न्यायिक जांच…

    6 Min Read
    विक्रमादित्य सिंह
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर से अचानक मुलाकात, सियासी चर्चाओं में गर्मी

    शिमला: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अचानक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने उनके निवास पर…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    12 घंटे में बहाल हुआ नंदा की चौकी पुल का मार्ग, सीएम धामी ने मांगा जवाब

    देहरादून। भारी वर्षा के कारण मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर स्विगी को लगाया 30 लाख का चूना, B.Com छात्र गिरफ्तार

    गाजियाबाद: क्राइम ब्रांच टीम ने स्विगी से 30 लाख रुपये की ठगी के आरोप में बीकॉम के छात्र को गिरफ्तार…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली से लौटे हरीश रावत के भव्य रोड शो पर गरमाई सियासत: भाजपा बोली— ‘हाशिये पर धकेले जाने के डर से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हरदा’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password