jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब के सीमावर्ती स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सवाल, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब के सीमावर्ती स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सवाल, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाबराज्य

पंजाब के सीमावर्ती स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सवाल, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

News Desk
Last updated: August 20, 2026 10:55 am
News Desk
Share
SHARE

पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के कई सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित सरकारी निर्देशों के अनुरूप नहीं मनाया गया। आरोप है कि इन स्कूलों में छात्रों की ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और
स्वतंत्रता संग्राम, सांविधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों से जुड़ी गतिविधियों में सार्थक भागीदारी नहीं रही। इस संदर्भ में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी (एलआरओ) की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार से चार सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

आयोग यह जानना चाहता है कि क्या पंजाब के ग्रामीण, दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 15 अगस्त के कार्यक्रमों में शहरी और बेहतर संसाधनों वाले स्कूलों के विद्यार्थियों के समान अवसर मिले थे या नहीं। आयोग ने इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। एलआरओ की ओर से 17 अगस्त को आयोग के समक्ष एक शिकायत दी गई थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों समेत कई सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित सरकारी निर्देशों के अनुरूप नहीं मनाया गया।

इस आधार पर होगी जांच

आयोग ने पंजाब सरकार से यह पता लगाने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस-2026 से जुड़े निर्देश सभी सरकारी स्कूलों तक पहुंचाए गए थे या नहीं। साथ ही, उनके पालन की निगरानी के लिए क्या व्यवस्था बनाई गई थी और जिन स्कूलों में निर्देशों का पालन नहीं हुआ, वहां क्या कार्रवाई की गई, इसका भी ब्योरा मांगा गया है। पंजाब के मुख्य सचिव को स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से राज्य, जिला और स्कूल स्तर पर सत्यापन कराने को कहा गया है। रिपोर्ट में पंजाब के कुल सरकारी स्कूलों की संख्या, 15 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने वाले स्कूलों की संख्या, जहां ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ उन स्कूलों की संख्या व कार्यक्रमों में शामिल हुए विद्यार्थियों की संख्या बतानी होगी। इसके अलावा, सरकार को उन जिलों और स्कूलों की पहचान करनी होगी जहां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए या उनमें काफी कटौती की गई। ग्रामीण, दूरस्थ और सीमावर्ती स्कूलों को अलग से चिह्नित करने के साथ गैर-अनुपालन के कारण भी बताने होंगे।

शहरी-ग्रामीण अंतर पर भी मांगा जवाब

आयोग ने सरकार से विशेष रूप से यह जांच कराने को कहा है कि शहरी और ग्रामीण, सुगम और दूरस्थ, सामान्य और सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नागरिक गतिविधियों में भागीदारी के अवसरों में कोई महत्वपूर्ण अंतर तो नहीं रहा। आयोग ने आरोपों की सत्यता और संभावित असमानता की जांच के लिए सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पंजाब शिक्षा विभाग के एक अधिकारी इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। उनका दावा है कि राज्य के सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था और विभाग के पास इसके सबूत (तस्वीरें) मौजूद हैं।

देश को तिरंगा पंजाबियों ने ही दिलवाया : मान

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा, हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। यह आरोप न लगाएं कि हम तिरंगे को प्यार नहीं करते। गुलामियों की बेड़ियों से मुक्त करवाकर पंजाबियों ने ही देश को तिरंगा लेकर दिया है। स्वतंत्रता आंदोलन में करीब 90 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाबियों की हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग वालों को पूछना चाहिए कि क्या उनके परिवार से कोई फौज में हैं, ये लोग गुजरात से ताल्लुक रखने वाले लगते हैं। 15 अगस्त और 26 जनवरी का पर्व पंजाब के बिना कैसे मनाया जा सकता है। सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं।

स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह न होना चिंतनीय : रंधावा

पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के कुछ गांवों के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित नहीं किए जाने की रिपोर्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गंभीर चिंता जताई
है। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा कारणों से समारोह नहीं हुए तो पंजाब सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी इस मामले में पंजाब सरकार से चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

रंधावा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस विद्यार्थियों और देशवासियों के लिए गौरव और राष्ट्रीय भावना का पर्व है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में समारोह नहीं होना बेहद गंभीर और संवेदनशील विषय है। यदि किसी सुरक्षा खतरे के कारण कार्यक्रम रद्द किए गए थे तो सरकार को यह बताना चाहिए कि खतरा क्या था और विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि यदि कोई सुरक्षा इनपुट मिला था तो उसकी गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। रंधावा ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मामले में पारदर्शिता बरते और जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भगवंत मान को चुनौती देंगे अमृतपाल सिंह! धूरी सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
    Next Article हर्ष एनकाउंटर मामले में सरकार की जांच से रोड़ समाज असंतुष्ट, 24 अगस्त को करेगा प्रदर्शन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 24 होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति अटकी, CM धामी से मिले 7 BJP विधायकों के पत्र

    देहरादून: प्रदेश में खाली पड़े होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों के पदों को भरने के लिए पिछले साल ही चिकित्सकों का चयन कर लिया…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद समेत मेरठ मंडल के 6 जिलों में संक्रामक रोगों का प्रकोप, सर्वे पर भी उठे सवाल

    गाजियाबाद। शासन स्तर से आये दिन जारी होने वाले दिशा निर्देशों के बाद भी एक जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना; मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में नई नियुक्तियों से पहले कांग्रेस की सियासत अचानक गरमा गई है। मुख्यमंत्री…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ

    देहरादून। प्रदेश में उद्यान विभाग के अधीन संचालित 93 राजकीय उद्यान अब नए कलेवर में निखरेंगे। लंबे समय से उपेक्षा और…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब के सीमावर्ती स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सवाल, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password