jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर CEO नियुक्ति: 8 आवेदकों का हुआ इंटरव्यू, 2 सितंबर को अंतिम फैसला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर CEO नियुक्ति: 8 आवेदकों का हुआ इंटरव्यू, 2 सितंबर को अंतिम फैसला
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर CEO नियुक्ति: 8 आवेदकों का हुआ इंटरव्यू, 2 सितंबर को अंतिम फैसला

News Desk
Last updated: August 12, 2026 8:24 am
News Desk
Share
SHARE

अयोध्याः राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. इसके लिए बीते मंगलवार को 18 में से 13 आवेदकों का इंटरव्यू हुआ, जिसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजेश पांडेय में भी शामिल थे. इस दौरान आवेदकों से किस तरह के सवाल पूछे गए. इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में आवेदकों से पूछा गया कि क्या आप शीखा रखते हैं, क्या आप जनेऊ पहनते हैं, क्या आप नॉन वेज खाते हैं?

Contents
About The AuthorNews Desk

पूर्व IAS, IPS और सैन्य अधिकारी भी इंटरव्यू में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन पूर्व अधिकारियों, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक पूर्व अधिकारी और चार पूर्व सैन्य अधिकारियों समेत कई उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों से उनकी धार्मिक आस्था और राम मंदिर के लिए उनकी दृष्टि समेत विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे गए.

40 से 50 मिनट तक चला इंटरव्यू

सूत्रों ने बताया कि 40 से 50 मिनट तक चले इन साक्षात्कार में आवेदकों की भगवान राम में आस्था और जनेऊ पहनने, शाकाहारी भोजन करने, शराब पीने सहित हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के बारे में सवाल पूछे गए. सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों से यह भी पूछा गया कि क्या वे हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कपड़े पहनने में सहज होंगे. सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जिन लोगों का साक्षात्‍कार हुआ, उनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय, जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र शामिल थे, जबकि पूर्व आईएएस अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और समीर पांड्या भी इस दौड़ में शामिल हैं.

पहले दिन 18 में से कुल 8 उम्मीदवारों का हुआ इंटरव्यू

सूत्रों के अनुसार, आवेदकों में चयनित किए गए 18 उम्मीदवारों में से केवल आठ का साक्षात्‍कार पहले दिन हुआ. सूत्रों ने बताया कि साक्षात्‍कार की प्रक्रिया के चार दिन और जारी रहने की उम्मीद है जबकि पहले इस प्रक्रिया को दो दिन में समाप्त किया जाना था. इससे पहले ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा 5200 आवेदकों में से चुने गए 18 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जा रहा है और यह प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रह सकती है.

सुबह 10 बजे शुरू हुआ इंटरव्यू

राम मंदिर से चढ़ावा की चोरी के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट ने एक पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया था. अधिकारी ने बताया कि सभी 18 उम्मीदवार सोमवार देर रात अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट द्वारा बताई गई जगहों पर ठहरे. उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की यह प्रक्रिया अयोध्या में राम मंदिर के तीर्थयात्री सुविधा केंद्र के सम्मेलन कक्ष में हो रही है. मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवार सुबह करीब नौ बजे राम मंदिर परिसर पहुंचे और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुई.

राम मंदिर में हो रहा है इंटरव्यू

सूत्रों ने बताया, ‘‘प्रत्येक उम्मीदवार ने अयोध्या हवाई अड्डे पर अपने आने का कार्यक्रम ट्रस्ट को भेजा था जिसके बाद ट्रस्ट द्वारा उन्हें हवाई अड्डे से अलग-अलग गाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘साक्षात्कार राम मंदिर में हो रहा है और उम्मीदवारों को मीडिया से बात न करने का निर्देश दिया गया है. साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उन सभी को नयी दिल्ली की उड़ान में सवार होने के लिए वापस अयोध्या हवाई अड्डे ले जाया जाएगा. दिल्ली से वे अपनी-अपनी गंतव्यों के लिए उड़ान भरेंगे.’’

तीन फाइनल नाम भेजे जाएंगे

सूत्रों ने बताया कि साक्षात्कार समिति इन 18 आवेदकों में से तीन नाम तय करके मंदिर ट्रस्ट को भेजेगी और ट्रस्ट किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय लेगा. साक्षात्कार समिति में उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हवारे शामिल हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article संतकबीरनगर को 684 करोड़ की सौगात; CM योगी बोले- माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में
    Next Article हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संविदा विशेष शिक्षकों को भी मिलेगा नियमित शिक्षकों जैसा वेतन और लाभ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    आज हल्द्वानी आएंगे CM धामी, उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास

    हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री गौलापार पहुंचकर उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन और…

    3 Min Read
    सहकर्मी
    उत्तराखंडक्राइमराज्य

    सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज

    खटीमा | खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा अपने सहकर्मी पर पहचान छिपाकर दुष्कर्म के प्रयास तथा धर्म परिवर्तन…

    3 Min Read
    अकाल तक़्त साहिब
    पंजाबराज्य

    श्री अकाल तक़्त साहिब के समक्ष विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम मान: तख़्त साहिब की सर्वोच्च सत्ता में पूर्ण विश्वास

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज नंगे पांव अरदास करते हुए एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल…

    6 Min Read
    दिल्लीराज्य

    फर्जी एक्सिस बैंक आईडी से क्रेडिट कार्ड का झांसा, दिल्ली के कॉल सेंटर पर छापा; 83 लोग पकड़े गए

    पश्चिमी दिल्ली। एक ग्राहक को क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर वॉट्सऐप पर एक्सिस बैंक का फर्जी विजिटिंग कार्ड और आइडी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर CEO नियुक्ति: 8 आवेदकों का हुआ इंटरव्यू, 2 सितंबर को अंतिम फैसला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password