22 मार्च 2026 , मुख्यालय राष्ट्रिय सैनिक संस्था , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद – आज यहाँ राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई के पूर्व सैनिको ( गौरव सेनानी ) की एक बैठक आयोजित की गई | बैठक में राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की हमारे उदेश्यों में न केवल शहीद सिपाहियों के परिवार का सम्मान करना है , ना केवल प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देना है बल्कि समाज में पैदा होने वाली कुरीतियों का भी निवारण करना है | आज इरान और अमेरिका के युद्ध के कारण तेल और विशेष कर गैस का संकट खड़ा हो गया है | लोगबाग़ गैस के सिलिंडरो की जमा खोरी में लगे है और गैस एजेंसियां काला बाजारी कर रही है | सरकार के पास ना इतना समय है और ना इतने अधिकारी की वो सभी काला बाजारी और सभी जमाखोरी को रोक सके |
राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई के जिला सचिव गौरव सेनानी चन्दन सिंह और गौरव सेनानी गणेश दत्त ने कहा की हम आज से ही अपने अपने क्षेत्र में आँख , कान खुले रख कर काला बाजारी और जमाखोरी को अपने स्तर पर रोकने का प्रयत्न करेंगे और प्रशासन को सुचना भी देंगे |
लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा , धीरेन्द्र त्रिपाठी , जिले सिंह सहित सभी सदस्यों ने एक आवाज में जनता का आवाहन किया की गैस के दामो में मामूली बढ़त या कमी के कारण सडको पर आने की आवश्यकता नहीं है | वर्तमान समस्या से पूरा विश्व जूझ रहा है | स्मरण करें की एक समय जब गेहूं की कमी हो गई थी तो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने एक टाइम का खाना ना खाने का आवाहन किया था | पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया | कुछ दिन में ही समस्या सुलझ गई थी | ऐसे ही आज राष्ट्रिय सैनिक संस्था अपने सम्मानित नागरिको का आवाहन करती है की वो धैर्य बनाये रखे और अनावश्यक कृत्रिम समस्या पैदा न करें | आज की बैठक में निम्नलिखित गौरव सेनानी उपस्थित थे
सभी ने एक स्वर में कहा की जब सेना में थे तो सरहद पर दुश्मन से लड़ते थे अब सिविल में है तो समस्याओं के समाधान के लिए लड़ेंगे

