jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास, कांग्रेस ने भगवान को कहा काल्पनिक’; गोरखपुर में गरजे सीएम योगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास, कांग्रेस ने भगवान को कहा काल्पनिक’; गोरखपुर में गरजे सीएम योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

‘रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास, कांग्रेस ने भगवान को कहा काल्पनिक’; गोरखपुर में गरजे सीएम योगी

News Desk
Last updated: July 12, 2026 7:26 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जब भी मौका मिला, कांग्रेस और सपा ने भारतीय मानबिंदुओं पर कुठाराघात किया है। उन्होने कहा कि सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना हुआ है। जबकि, कांग्रेस की जब केंद्र में सरकार थी तब उसने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान श्रीराम को मिथक और काल्पनिक साबित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा जाति के नाम पर समाज को बांटने की साजिश रचकर विकास प्रक्रिया को बाधित करती हैं, इनसे आमजन को सतर्क रहना होगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

गोरखपुर को 758 करोड़ की सौगात

सीएम योगी शनिवार शाम गोरखपुर में भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क सहित करीब 758 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली 5 सड़कों का लोकार्पण और सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े, 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ये सभी कार्य पिपराइच विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हैं।

सपा-कांग्रेस ने हिन्दुओं का अपमान किया- योगी

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। समाज को जाति और वर्ग के नाम पर बांटने की साजिश विकास प्रक्रिया में बाधक बनती है। यही कार्य कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारें करती थीं इसलिए उनसे विकास नहीं होता था। इन पार्टियों की सरकार में विकास की बजाय हिंदुओं का अपमान होता था। सीएम योगी ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक न कहने के एक कांग्रेस नेता के स्पष्टीकरण वाले बयान का उल्लेख करते हुए कहा, ‘वास्तविकता यह है कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उसने सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को मिथक और काल्पनिक बताया था।’

सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना है- योगी

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस शुरुआत से ही हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है। भगवान सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जब तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बुलाया गया, तब भी इसका विरोध कांग्रेस ने ही किया था। कांग्रेस के साथ सपा को भी कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सपा के बारे में तो कहना ही क्या, सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना है।’

विरासत-विकास के विजन को पचा नहीं पा रहीं सपा-कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकारों ने भारत की आस्था को अपमानित किया है। उनकी सरकारों में दंगे होते थे, पर्व-त्योहार प्रतिबंधित किए जाते थे। कांवड़ यात्रा रोकी जाती थी। सीएम योगी ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन सरकार विरासत के संरक्षण और विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रही है तो इसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पचा नहीं पा रही हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO की तलाश शुरू, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
    Next Article ‘असली PDA भाजपा, सपा के पास विकास का कोई हिसाब नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, लोनी में मचा कोहराम

    लोनी (गाजियाबाद)। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के नौरसपुर गांव में सोमवार सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय…

    2 Min Read
    प्रयोगशाला
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला व्यवस्था मजबूत, 10 सहायकों की हुई नियुक्ति

    देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों में 10 नए प्रयोगशाला सहायक प्राप्त हुए हैं। राज्य लोक…

    1 Min Read
    Editorialइंडियाउत्तर प्रदेशराज्यलाइफस्टाइल

    Noida: जेवीसीसी लाफ्टर क्लब ने विश्व हास्य दिवस मनाया, 550 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    नोएडा:नोएडा के सेक्टर-21 स्थित जेवीसीसी लॉन में जेवीसीसी लाफ्टर क्लब द्वारा 3 मई 2026 को विश्व हास्य दिवस बड़े उत्साह…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    किरंदुल में MMWU INTUC यूनियन द्वारा श्रमिक शिक्षा एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

    सैकड़ों श्रमिकों की सहभागिता, नेतृत्व विकास और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर MMWU INTUC यूनियन, किरंदुल के तत्वावधान में श्रमिकों…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास, कांग्रेस ने भगवान को कहा काल्पनिक’; गोरखपुर में गरजे सीएम योगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password