jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सम्मान, विदाई और दीपावली की खुशियां,नोएडा मीडिया क्लब में दिखा सौहार्द
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सम्मान, विदाई और दीपावली की खुशियां,नोएडा मीडिया क्लब में दिखा सौहार्द
उत्तर प्रदेशराज्य

सम्मान, विदाई और दीपावली की खुशियां,नोएडा मीडिया क्लब में दिखा सौहार्द

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 5:42 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यकाल की सराहना, पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को बताया अहम

दीपावली मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने साझा कीं खुशियां

नोएडा । नोएडा मीडिया क्लब में मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, डीसीपी साद मियां खान के विदाई समारोह और दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने शिरकत की। इस दौरान राजीव नारायण मिश्रा को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया, वहीं साद मियां खान को आगरा स्थानांतरण पर विदाई दी गई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व मीडिया के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया। उपस्थित पत्रकारों ने उनके साथ कार्यकाल के दौरान बने सकारात्मक संबंधों और सहयोग की भावना को याद किया तथा उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में अपनी सेवाएं दे चुके तथा वर्तमान में आगरा स्थानांतरित डीसीपी साद मियां खान को भी शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, थाना सेक्टर-20 के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह और थाना सेक्टर-39 के प्रभारी डीपी शुक्ला को भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नोएडा मीडिया क्लब के सदस्य और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम ने सम्मान, आत्मीयता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया और पुलिस की भूमिकाएं महत्वपूर्ण हैं। दोनों के बीच संवाद, पारदर्शिता और बेहतर तालमेल से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने तथा आमजन तक सही जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है।

नोएडा मीडिया क्लब की ओर से आयोजित यह समारोह सम्मान और विदाई के साथ-साथ पुलिस एवं मीडिया के बीच मधुर संबंधों को मजबूत करने और दीपावली की खुशियां साझा करने का अवसर बना।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: सीएम नायब सैनी संग कुलदीप शर्मा की ‘चाय पर चर्चा’ ने बढ़ाई सियासी हलचल
    Next Article रामकथा के बहाने मुकेश शर्मा की सियासी पहचान चमकाने की तैयारी? शहरभर में होर्डिंग, मंच पर कुमार विश्वास और कई सवालों के घेरे में आयोजन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक आज, 597 पदाधिकारी जुटेंगे; 2027 की रणनीति पर होगा मंथन

    हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 9 सितंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर जानकारी दी. बैठक में…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब के कटरोली को नई रेल सुविधा, उद्घाटन के साथ शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

    तलवाड़ा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को कटरोली में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पुलिस की अनदेखी से तंग आकर BKU कार्यकर्ता ने चौकी के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर

    साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में भाकियू (गजय) के कार्यकर्ता ने नेहरू गार्डन पुलिस चौकी के बाहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    रक्षाबंधन पर CM भगवंत मान का महिलाओं को तोहफा, 5.30 लाख खातों में भेजे 181.50 करोड़ रुपये

    अमृतसर। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की महिलाओं को तोहफा देते हुए सत्कार योजना के तहत 5.30…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सम्मान, विदाई और दीपावली की खुशियां,नोएडा मीडिया क्लब में दिखा सौहार्द
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password