jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक आज, 597 पदाधिकारी जुटेंगे; 2027 की रणनीति पर होगा मंथन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक आज, 597 पदाधिकारी जुटेंगे; 2027 की रणनीति पर होगा मंथन
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक आज, 597 पदाधिकारी जुटेंगे; 2027 की रणनीति पर होगा मंथन

News Desk
Last updated: September 9, 2026 7:43 am
News Desk
Share
SHARE

हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 9 सितंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर जानकारी दी. बैठक में प्रदेशभर से 597 पदाधिकारी शामिल होंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे. बैठक में विकसित उत्तराखंड के रोडमैप, राजनीतिक परिस्थितियों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा. नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे.

Contents
About The AuthorNews Desk

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 9 सितंबर को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, कार्यसमिति की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी. बैठक में उत्तराखंड के सभी जिलों और संगठनात्मक इकाइयों से कुल 597 पदाधिकारी शामिल होंगे.

इस बैठक की सबसे बड़ी खासियत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी होगी. नितिन नवीन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बैठक के दौरान उत्तराखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ-साथ विकसित उत्तराखंड के रोडमैप पर भी चर्चा होगी. इसके लिए दो अहम प्रस्ताव बैठक में रखे जाएंगे. 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की रणनीति पर भी गहन मंथन होगा.

संगठन को चुनावी मोड में लाने, बूथ स्तर तक तैयारियां मजबूत करने और आगामी चुनाव में जीत के लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को दिशा देंगे. खास बात ये भी है कि नितिन नवीन युवाओं और खासकर Gen Z से संवाद करेंगे. इसके अलावा उनका पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होने का कार्यक्रम है. वहीं रुद्रपुर में सिख समाज के सम्मेलन को भी नितिन नवीन संबोधित करेंगे.

भाजपा की इस महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति को लेकर संगठन के भीतर एक सवाल भी चर्चा में है. प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं. इसके साथ ही उत्तराखंड भाजपा में महामंत्री संगठन का पद भी फिलहाल खाली है. ऐसे में प्रदेश प्रभारी और महामंत्री संगठन की गैरमौजूदगी के बीच होने वाली इस अहम बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं.अब देखना होगा कि प्रदेश कार्यसमिति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा क्या रणनीति तय करती है. संगठन को चुनावी मैदान के लिए किस तरह तैयार किया जाता है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध
    Next Article उत्तराखंड की 2 ग्लेशियर झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे, सरस्वती ताल-केदारताल के लिए विशेषज्ञ दल रवाना
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला

    देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने…

    4 Min Read
    PRAGATI पोर्टल
    उत्तराखंडराज्य

    PRAGATI पोर्टल के जरिए उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की तेज निगरानी: मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ने के निर्देश, स्थानीय अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में संचालित ग्रोथ सेंटर्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन्हें स्थानीय अर्थव्यवस्था…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, 1000 पदों पर भर्ती और बागवानों को राहत देने पर हो सकता है फैसला

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू चंडीगढ़ से शिमला लौट आए हैं, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी बैठक के लिए पहुंच चुके हैं।…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक आज, 597 पदाधिकारी जुटेंगे; 2027 की रणनीति पर होगा मंथन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password