महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज पार्टी कार्यालय सैक्टर 52 में प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी की 42वाँ बलिदान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा दोनों की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रवक्ता पवन शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेता फिरे सिंह नागर, पीसीसी यतेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, महानगर उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी,डॉ सिमा, नार्थ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडये, गौरव गुगना, सुरेंद्र सिंह रावत,अरुण प्रधान, सतीश पांचाल,आशिफ खान,मनोज तिवारी सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

