नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ शनिवार देर रात गौतमबुद्धनगर पहुंची। लाल कुआं पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का रात्रि विश्राम धूम मानिकपुर स्थित गैलेक्सी होटल में हुआ।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सेवा संकल्प यात्रा को जनभागीदारी, राष्ट्रनिर्माण और सेवा भावना को मजबूत करने वाला अभियान बताया। प्रदेश मंत्री महा मेधा नागर ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर और एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने भी यात्रा को सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना से जोड़ते हुए युवाओं से जनसेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यात्रा में एमएलसी नरेंद्र भाटी, सतेन्द्र शिशोदिया, हरीश ठाकुर, सतेन्द्र अवाना, विजय भाटी, प्रणीत भाटी, गजेन्द्र मावी, देवा भाटी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘सेवा संकल्प यात्रा’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान का हिस्सा है। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
गौतमबुद्धनगर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जनसेवा से देशसेवा का दिया संदेश

Leave a Comment
