jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शारदा तटबंध परियोजना का शुभारंभ, बाढ़ सुरक्षा पर ₹65.95 करोड़ होंगे खर्च
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शारदा तटबंध परियोजना का शुभारंभ, बाढ़ सुरक्षा पर ₹65.95 करोड़ होंगे खर्च
उत्तराखंडराज्य

शारदा तटबंध परियोजना का शुभारंभ, बाढ़ सुरक्षा पर ₹65.95 करोड़ होंगे खर्च

News Desk
Last updated: July 6, 2026 8:13 am
News Desk
Share
SHARE

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद चम्पावत के बूमघाट में ₹65.95 करोड़ की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शारदा तटबंध केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा तटबंध निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ₹5.75 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के छीनीगोठ गांव की सुरक्षा के लिए हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पारंपरिक कुमाऊँनी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और कृषि, उद्यान, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण तथा एनआरएलएम जैसी योजनाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से रोटी और चटनी बनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं स्वास्थ्य शिविर में निक्षय योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को पोषण किट भी वितरित की गई।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा नदी क्षेत्र के लाखों लोगों की आजीविका का प्रमुख आधार है। सरकार बाढ़ सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि लगभग ₹3300 करोड़ की शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक रिवर फ्रंट और धार्मिक-पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के लिए ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही कृषि, गौशालाओं और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास भी जारी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के अनुरूप मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत माँ पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर और माँ वाराही धाम का विकास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टनकपुर में ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक आईएसबीटी और ₹14 करोड़ की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा लोहाघाट में पर्यावरण मित्रों के लिए आवासीय भवन, बनबसा में सैनिक स्मारक तथा पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केंद्र की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ
    Next Article जनसुनवाई से मंदिर दर्शन तक: खटीमा में सीएम धामी का व्यस्त दौरा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मौनी अमावस्या
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘सूर्यदेव की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों…’, CM योगी ने मौनी अमावस्या पर दी बधाई

    प्रयागराज/लखनऊ। संगम नगरी प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर महास्नान के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन…

    2 Min Read
    बिहार

    बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, RPF ने पकड़े नाबालिग – “मज़े में किया”

    बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, RPF ने पकड़े नाबालिग – “मज़े में किया” 📅 दिनांक: 21 जुलाई…

    3 Min Read
    सेवानिवृत्त
    उत्तराखंडराज्य

    दीर्घकालिक सेवा के सम्मान में सूचना विभाग ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

    देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पहले जय श्रीराम बोलने पर पड़ती थी लाठी, अब स्कीम का नाम ही G RAM G; अयोध्या में बोले योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में संकट मोचन…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शारदा तटबंध परियोजना का शुभारंभ, बाढ़ सुरक्षा पर ₹65.95 करोड़ होंगे खर्च
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password