jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रेखा आर्या-पति विवाद में एसआईटी की तेज कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री के दर्ज हुए बयान, बरेली से जुटाए गए अहम साक्ष्य
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रेखा आर्या-पति विवाद में एसआईटी की तेज कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री के दर्ज हुए बयान, बरेली से जुटाए गए अहम साक्ष्य
उत्तराखंडराज्य

रेखा आर्या-पति विवाद में एसआईटी की तेज कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री के दर्ज हुए बयान, बरेली से जुटाए गए अहम साक्ष्य

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 19, 2026 11:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

 देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद की जांच में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने कैबिनेट मंत्री के बयान दर्ज करने के साथ ही उनसे संबंधित दस्तावेज भी जुटाए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वहीं, मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल के लिए बरेली गई पुलिस टीम भी पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने के बाद वापस लौट आई है। पुलिस के हाथ लगे साक्ष्यों की अब जांच की जा रही है। इसके साथ ही मामले से जुड़ी एक आडियो रिकार्डिंग को भी जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा गया है।

पुलिस की जांच अब बयानों, दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। एसआइटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है और उपलब्ध साक्ष्य किस दिशा में संकेत कर रहे हैं। हालांकि, जांच पूरी होने और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बयानों और दस्तावेजों की पड़ताल

मामले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। एसआइटी ने मंत्री के बयान दर्ज कर प्रकरण से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए हैं। जांच में इन दस्तावेजों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

टीम बयानों और दस्तावेजों का मिलान कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसके साथ ही गिरधारी लाल साहू की ओर से कंपनी के जो कथित फर्जी दस्तावेज बनाए गए हैं, उनकी भी पुलिस जांच करवा रही है।

बरेली गई टीम ने जुटाए साक्ष्य

प्रकरण के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच के लिए पुलिस टीम बरेली भेजी गई थी। घटनाक्रम से जुड़े स्थान और वहां उपलब्ध जानकारी के आधार पर टीम ने पूछताछ की और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद टीम देहरादून लौट आई है।

बताया जा रहा है कि वहां टीम ने गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से गिरधारी लाल व अज्ञात महिला के बारे में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पूछताछ में काफी जानकारियां पुलिस के साथ लगी हैं।

फारेंसिक जांच से स्पष्ट होंगे तथ्य

मामले में सामने आई आडियो रिकार्डिंग को भी पुलिस ने जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा है। इसकी जांच से रिकार्डिंग की प्रामाणिकता और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

हालांकि कैबिनेट मंत्री स्पष्ट कर चुकी है कि इंटरनेट मीडिया पर जो आडियो प्रसारित हुई है उसमें आवास उनके पति गिरधारी लाल साहू व उनकी महिला मित्र की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन: मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
    Next Article हिमाचल में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बड़ा फैसला: PGI चंडीगढ़ और AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की बिना परीक्षा-इंटरव्यू होगी सीधी भर्ती
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गाजियाबाद RTO कार्यालय में मेडिकल प्रमाणपत्रों पर उठे सवाल, कथित फर्जीवाड़े के आरोपों से मचा हड़कंप

    नोएडा संवाददाता : प्रमोद दीक्षित गाजियाबाद। गाजियाबाद संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जारी किए जा रहे…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    नोएडा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | 3000 फीट लंबा तिरंगा, सांसद डॉ. महेश शर्मा हुए शामिल

    15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. महेश शर्मा, माननीय सांसद एवं भारत सरकार के…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सत्या शर्मा फिर संभालेंगी MCD स्थायी समिति की कमान, सत्यपाल सिंह बने उपाध्यक्ष

    नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सबसे महत्वपूर्ण समिति मानी जाने वाली स्थायी समिति को नया नेतृत्व मिल गया है.…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में सीएम मान का ऐलान: खटकड़ कलां में 52 करोड़ से बनेगा शहीद भगत सिंह हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

    लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को…

    19 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रेखा आर्या-पति विवाद में एसआईटी की तेज कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री के दर्ज हुए बयान, बरेली से जुटाए गए अहम साक्ष्य
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password