jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गोल्फ सिटी प्लॉट-8,सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन।
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गोल्फ सिटी प्लॉट-8,सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन।
उत्तर प्रदेशराज्य

गोल्फ सिटी प्लॉट-8,सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन।

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 25, 2026 4:08 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा। गोल्फ सिटी प्लॉट-8,सेक्टर-75 में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत ‘माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति में माँ दुर्गा के दिव्य प्राकट्य से लेकर महिषासुर के वध तक की पौराणिक गाथा को अत्यंत प्रभावशाली,भावपूर्ण एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

नाटिका में दर्शाया गया कि किस प्रकार समस्त देवताओं ने अपनी-अपनी दिव्य शक्तियाँ प्रदान कर माँ दुर्गा के प्राकट्य का मार्ग प्रशस्त किया। इसके पश्चात देवताओं ने माँ को अपने दिव्य अस्त्र-शस्त्र अर्पित किए और उन्हें सर्वोच्च दैवीय शक्ति के स्वरूप में प्रतिष्ठित किया। यह भव्य दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।पूरा पंडाल ‘जय माता दी’ और ‘माँ दुर्गा की जय’ के जयकारों से गूँज उठा।

इसके बाद माँ दुर्गा की भूमिका निभा रहीं दृष्टि श्रीवास्तव ने अपने सशक्त अभिनय,दिव्य भाव-भंगिमाओं और ऊर्जावान नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।संगीत,भाव,लय,मुद्राओं और मंचीय प्रस्तुति के सुंदर समन्वय ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।उनकी मनमोहक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति पर दर्शकों ने जोरदार तालियों और जयकारों के साथ अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

नाटिका के अगले दृश्य में माँ दुर्गा की नौ शक्तियों और महिषासुर के बीच हुए भीषण युद्ध का सजीव चित्रण किया गया।अंततः माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध कर अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश दिया।

इस भव्य नाट्य प्रस्तुति की सशक्त लेखनी प्रभुदयाल गुप्ता की रही,जबकि इसका निर्देशन एवं मार्गदर्शन नीरा गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा कलाकारों आश्वी आद्या,अक्षिता,तुर्वस,कविश और भव्य की ऊर्जावान एवं जीवंत प्रस्तुति से हुआ।इन बाल कलाकारों के उत्साह,आत्मविश्वास और आकर्षक मंचीय प्रदर्शन ने आरंभ से ही मंच पर नई ऊर्जा भर दी।विशेष रूप से तुर्वस कपूर ने माँ दुर्गा के सिंह की भूमिका में अपने जोशीले और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की तथा दिव्य प्रस्तुति में विशेष आकर्षण जोड़ा।भगवान शिव की भूमिका में बी. के. अवस्थी, भगवान विष्णु की भूमिका में पी. डी. गुप्ता तथा भगवान ब्रह्मा की भूमिका में जी. सी. गोयल के अभिनय ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।देवराज इंद्र की भूमिका निभा रहीं सुरिंदर कौर तथा देवताओं की भूमिकाओं में सुधा गोयल,अनीता,नीलम,वीणा सक्सेना और वेरोनिका ने भी अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की सराहना प्राप्त की।महिषासुर की भूमिका में सुमीता मिश्रा ने अपने दमदार और जीवंत अभिनय से पात्र को मंच पर साकार कर दिया।वहीं उनकी सहयोगी कलाकारों पूजा और गरिमा ने देवलोक पर विजय के प्रसंग में शानदार नृत्य प्रस्तुत कर इस दृश्य को और भी प्रभावशाली बना दिया।माँ दुर्गा की विभिन्न शक्तियों के रूप में वर्षा,कीर्ति,अर्चना झा, सिम्मी श्रीवास्तव,नेहा,मधु,नीतू,सुमिता गुप्ता और सुनीता ने अपनी उत्कृष्ट भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।सभी कलाकारों के सामूहिक प्रयासों ने माँ दुर्गा की शक्ति,साहस और दिव्यता को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन वैशाली जिंदल ने किया।इस भव्य संगीतमय नाटिका को यादगार बनाने में विक्की चावला और मनोज चौहान के मधुर संगीत का विशेष योगदान रहा।

सोसाइटी के निवासी डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि यह संपूर्ण प्रस्तुति केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि भारतीय संस्कृति,आस्था,नारी शक्ति और धर्म की विजय का सशक्त संदेश भी थी।माँ दुर्गा के दिव्य स्वरूप,उनकी अदम्य शक्ति और महिषासुर वध की गाथा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो,अंततः विजय सत्य,धर्म और सदाचार की ही होती है।
उन्होंने कहा कि कलाकारों के समर्पण,आयोजकों के प्रयासों,संगीत की मधुरता और दर्शकों की अपार श्रद्धा ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों के साथ यह भव्य प्रस्तुति सभी के मन में भक्ति,उत्साह और माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा की अमिट छाप छोड़ गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बाबा बागेश्वर ने नहीं की कथा, तो ‘पेड़ा वाले बाबा’ ने खाली ऐसी चीज पहुंच गए अस्पताल, 6 महीने से कर रहे थे इंतजार
    Next Article यशोदा पिंक वॉक से गाजियाबाद में स्तन कैंसर जागरूकता का संदेश, महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिया जोर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है

    नोएडा से तृप्ति श्रीवास्तवा की खास रिपोर्ट मेदांता अस्पताल नोएडा ने अपने संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है।…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में चीनी की नहीं है कमी, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया है कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है। पंजाब…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी राम जी अधिनियम; हिमालयी राज्यों को केंद्र सरकार से मिलेगा 90 प्रतिशत वित्तीय सहयोग

    देहरादून: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) उत्तराखंड राज्य के…

    7 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा भाजपा की नई कार्यकारिणी पर अंतिम मंथन, कभी भी जारी हो सकती है सूची

    पंचकूला। हरियाणा भाजपा में नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गोल्फ सिटी प्लॉट-8,सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन।
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password