jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कदम: ‘सुरक्षित अन्न-निरोगी जन अभियान’ के तहत हिमाचल न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू, 10 साल में कुपोषण घटाने का लक्ष्य
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कदम: ‘सुरक्षित अन्न-निरोगी जन अभियान’ के तहत हिमाचल न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू, 10 साल में कुपोषण घटाने का लक्ष्य
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कदम: ‘सुरक्षित अन्न-निरोगी जन अभियान’ के तहत हिमाचल न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू, 10 साल में कुपोषण घटाने का लक्ष्य

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 10:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल में कुपोषण, अनीमिया और बदलती जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने पोषण को जनस्वास्थ्य और विकास से जोड़ने की पहल की है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सुरक्षित अन्न-निरोगी जन अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश न्यूट्रिशन पालिसी-2026 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पहाड़ी खानपान को आंगनबाड़ी से स्कूलों तक पहुंचाने की तैयारी है।

10 वर्षों में हुआ है बड़ा बदलाव

नीति के तहत 10 वर्ष में बच्चों में बौनेपन की दर 10 प्रतिशत से कम, दुबलेपन की पांच से कम और कम वजन की दर आठ प्रतिशत से नीचे लाने का लक्ष्य रखा है। खाद्य सुरक्षा के लिए कंडाघाट स्थित कंपोजिट टेस्टिंग लैब को उन्नत करने और मोबाइल फूड एवं वाटर टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर जांच की व्यवस्था पर जोर दिया है।

चावल, आटा, तेल, दूध और नमक जैसे खाद्य पदार्थों में आयरन, फोलिक एसिड तथा विटामिन ए और डी जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाने की पहल भी नीति का हिस्सा है।

अब थाली में सजेगा पहाड़ी खाना

पारंपरिक हिमाचली खाद्य पदार्थों को पोषण योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कोदा, फाफरा, राजमाह, कुलथ, चौलाई, चिलगोजा और मौसमी फलों को पीएम पोषण तथा आंगनबाड़ी योजनाओं में बढ़ावा देने की बात कही है।

पर्वतीय, जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार जिला स्तर पर पोषण कार्ययोजनाएं बनाने पर भी जोर है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण छह के आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल राष्ट्रीय औसत से बेहतर स्थिति में है, फिर भी राज्य में कुपोषण के दोहरे बोझ से निपटना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

क्या आने वाले 10 सालों का लक्ष्य

10 साल में बौनापन 10 प्रतिशत से नीचे लाने का लक्ष्य, छह विभाग संभालेंगे पोषण की कमान l न्यूट्रिशन पालिसी-2026 में बच्चों-महिलाओं के पोषण पर जोर, मोटापा भी बड़ी चुनौती मौजूदा कुपोषण के आंकड़े और राष्ट्रीय औसत से बेहतर स्थिति l

बौनापन : 20.6 प्रतिशत (राष्ट्रीय औसत 29.3) l कम वजन/दुबलापन : 10.4 प्रतिशत (राष्ट्रीय औसत: 19) l कम वजन : 16.8 प्रतिशत (राष्ट्रीय औसत 31.8) l गंभीर तीव्र कुपोषण 2.4 प्रतिशत (राष्ट्रीय औसत: 5.2) l अतिरिक्त मोटापा : 2.7 प्रतिशत (राष्ट्रीय औसत: 1.3)।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कर्मचारियों और शिक्षकों को सुक्खू सरकार का दीपावली गिफ्ट: डीए की किस्त और एरियर अदायगी का मिला आश्वासन
    Next Article हिमाचल कैबिनेट में गरमाया तबादलों का मुद्दा: मंत्री चंद्र कुमार ने जताई नाराजगी, सुक्खू सरकार बनाएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में राशन, गैस और दवाओं की शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई, नागरिक आपूर्ति निगम में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों तक आवश्यक…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    टावर ऑफ जस्टिस के पास बनेंगे अधिवक्ताओं के आधुनिक चैंबर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया भरोसा

    बादशाहपुर (गुरुग्राम)।  टावर ऑफ जस्टिस के नजदीक ही अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चैंबर बनाए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विकसित उत्तराखंड विजन-2047: अब हर जिले के लिए बनेगी अलग विकास कार्ययोजना

    देहरादून। सरकार अब उत्तराखंड को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में जिला स्तर तक विकास की स्पष्ट कार्ययोजना…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    विद्यार्थियों के समर्थन में शिमला में निकलेगा कैंडल मार्च, सीएम सुक्खू होंगे शामिल

    दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में शनिवार शाम राजधानी शिमला में कैंडल मार्च…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कदम: ‘सुरक्षित अन्न-निरोगी जन अभियान’ के तहत हिमाचल न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू, 10 साल में कुपोषण घटाने का लक्ष्य
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password