jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल कैबिनेट में गरमाया तबादलों का मुद्दा: मंत्री चंद्र कुमार ने जताई नाराजगी, सुक्खू सरकार बनाएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल कैबिनेट में गरमाया तबादलों का मुद्दा: मंत्री चंद्र कुमार ने जताई नाराजगी, सुक्खू सरकार बनाएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट में गरमाया तबादलों का मुद्दा: मंत्री चंद्र कुमार ने जताई नाराजगी, सुक्खू सरकार बनाएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 10:45 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों को लेकर सरकार के भीतर असंतोष सामने आया है। शनिवार को करीब छह घंटे तक चली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में तबादलों और अन्य कार्यों में कथित हस्तक्षेप का मामला उठाया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास में लिए बिना कर्मचारियों के तबादले करवाए जा रहे हैं।

चंद्र कुमार ने कैबिनेट में कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक युवा नेता अपनी मर्जी से कर्मचारियों के तबादले करवा रहा है। अन्य कार्यों में भी हस्तक्षेप किया जा रहा है। मंत्री ने इस पर आपत्ति जताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और वह इसका पता करवाएंगे।

पहले भी उठ चुका है ऐसा मामला

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि चंद्र कुमार के पुत्र और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती भी पहले इस तरह के हस्तक्षेप का मुद्दा उठा चुके हैं। हालांकि, अनुशासनहीनता के मामले में नीरज भारती को कांग्रेस से निष्कासित किया जा चुका है।

तबादलों के लिए बनेगी व्यापक नीति

सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण को व्यवस्थित करने के लिए सरकार व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में इस उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में उपसमिति गठित करने का निर्णय लिया गया। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को समिति का सदस्य बनाया गया है।

फिलहाल तबादलों पर है प्रतिबंध

समिति प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के गृह जिलों में और एक ही जिले के भीतर होने वाले तबादलों को विनियमित करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करेगी। इससे तबादलों की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के दायरे में लाने की तैयारी है।

प्रदेश में कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर फिलहाल प्रतिबंध है। कर्मचारी संगठन लंबे समय से प्रतिबंध खोलने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उपसमिति के गठन के बाद तबादलों की व्यवस्था में बदलाव और नई नीति को लेकर सरकार के अगले कदम पर नजर रहेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कदम: ‘सुरक्षित अन्न-निरोगी जन अभियान’ के तहत हिमाचल न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू, 10 साल में कुपोषण घटाने का लक्ष्य
    Next Article हिमाचल में युवाओं को बंपर सौगात: 15 हजार पदों पर अगले तीन महीने में शुरू होगी भर्ती, सुक्खू कैबिनेट ने दी मंजूरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    यूपी के मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ दौरे के दौरान आगामी…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विपक्ष के पास न नीति है, न मुद्दा

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर वर्ष 2029 में…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मिशन-2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कसी कमर, 5 विधायक बने वरिष्ठ प्रवक्ता; 28 को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी

    शिमला। हिमाचल में मिशन-2027 की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने अपना मीडिया विभाग नए सिरे से गठित कर दिया…

    3 Min Read
    घुघुतिया त्योहार
    उत्तराखंडराज्य

    घुघुतिया त्योहार में वेटलैंड एवं फिन्स बाया (बुनकर पक्षी) संरक्षण पर जोर, संजय वन में भव्य आयोजन

    रूद्रपुर। उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध घुघुतिया त्योहार (मकर संक्रांति का स्थानीय रूप) इस बार पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा हुआ रहा। सोमवार…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल कैबिनेट में गरमाया तबादलों का मुद्दा: मंत्री चंद्र कुमार ने जताई नाराजगी, सुक्खू सरकार बनाएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password