jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री धामी करेंगे HINDUSTHAN 2.0 का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी करेंगे HINDUSTHAN 2.0 का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी करेंगे HINDUSTHAN 2.0 का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

News Desk
Last updated: July 14, 2026 7:44 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन एवं डेस्टिनेशन वेडिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से HINDUSTHAN 2.0 – राष्ट्रीय चिंतन शिविर एवं एक्सपो का आयोजन 15 और 16 जुलाई को पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट, देहरादून में किया जाएगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस सम्मेलन में देशभर के वेडिंग, इवेंट, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, नीति-निर्माता तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “Wed in Uttarakhand” रखी गई है।

सम्मेलन में उत्तराखंड के धार्मिक, आध्यात्मिक, वेलनेस, ग्रामीण, प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पसंदीदा स्थान बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारक “दून डिक्लेरेशन” के तहत “चलो गाँव की ओर” संकल्प लेंगे। इसके माध्यम से ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, जैविक खेती, स्थानीय हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक संस्कृति को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। इसके साथ ही “Journey in Himalaya” जैसे एकीकृत पर्यटन मॉडल पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ाने और पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में काम किया जा सके।

15 जुलाई को आयोजित विशेष सत्र “Wed in Uttarakhand” में उत्तराखंड को देश और विदेश के प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा।

वहीं, 16 जुलाई को आयोजित BITA Awards 2026 समारोह में वेडिंग और पर्यटन उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में रितुराज खन्ना, डॉ. आशीष सेमवाल, गुंजन सिंघल और जयदीप मेहता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से उत्तराखंड की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर नई पहचान देने का प्रयास किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं भव्य रथयात्रा
    Next Article उत्तराखंड में खुलेंगी नई ट्रैकिंग चोटियां, अक्टूबर तक तैयार होंगी नौ इको-टूरिज्म साइटें
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    यूपी राजनीति 2027: विपक्ष नहीं, दबाव बनाना है असली मकसद

    यूपी राजनीति 2027: विपक्ष नहीं, दबाव बनाना है असली मकसद उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों को…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ | जिले…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    गाजियाबाद में नशे का अंधेरा, अपराधों की बढ़ती घटनाओं से सहमे लोग

    गाजियाबाद। शहर में नशे के जाल का खौफनाक असर जघन्य अपराधों के रूप में सामने आ रहा है। बीते चार माह…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लावारिस कार, अंदर दारोगा की लाश और सीने पर खून… लखनऊ में रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

    यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो दिन से लापता दारोगा का शव शुक्रवार को…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री धामी करेंगे HINDUSTHAN 2.0 का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password