पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा श्री राजीव गुप्ता के साथ मय पुलिस बल के थाना सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
