श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना फेस-1 पुलिस व अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 16.10.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा थाना फेस-1 पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 185/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त आकाश यादव पुत्र राम नारायण निवासी मदनपुर खादर, थाना जैतपुर, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली को दोषी पाते हुए 06 माह के कठोर कारावास व 10,000 रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। अर्थदंड जमा न करने पर 10 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
