jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘विदेश भागने की फिराक में बचे दो शूटर!’ अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, लुकआउट नोटिस जारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘विदेश भागने की फिराक में बचे दो शूटर!’ अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, लुकआउट नोटिस जारी
उत्तर प्रदेशराज्य

‘विदेश भागने की फिराक में बचे दो शूटर!’ अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, लुकआउट नोटिस जारी

News Desk
Last updated: September 2, 2026 6:24 am
News Desk
Share
SHARE

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में दो शूटरों मोहित और सुमित को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद पुलिस अब दो फरार शूटरों की तलाश में जुट गई है। दोनों शूटरों को दिन-रात ढूंढ रही पुलिस हरियाणा के कई जिलों के साथ दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही है। दोनों शूटरों समेत सभी आरोपियों के लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि फरार दोनों शूटर गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा विदेश में रहकर अंकित की हत्या की साजिश रचने वाले भोलू शाहपुरिया के आने जाने की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकती है।

Contents
About The AuthorNews Desk

26 अगस्त को शामली में नाला पटरी पर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते ही सरेआम गोलियों बरसाकर हत्या कर दी गई। चारों शूटर सीटीसीवी फुटेज में कैद हुए। इसके आधार पर शूटरों की पहचान कर पुलिस ने सोमवार में दो शूटर मोहित और सुमित को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि दो शूटर अभी फरार हैं। हालांकि इन फरार शूटरों के नाम भी सामने आ गए हैं। इनमें एक का नाम सत्यम तो दूसरे का आर्यन बताया जा रहा है। दोनों करनाल के रहने वाले हैं। इसके साथ ही अंकित बालियान की हत्या में गोगी गैंग के सरगना भोलू शाहपुरिया और जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू, रोहित के भी साजिशकर्ता के रूप में शामिल होने की स्थिति साफ हो गई है।

बताया गया है कि भोलू शाहपुरिया कनाडा में रह रहा है। उसके गुर्गे भी शामली में हैं। अब पुलिस को सारा फोकस फरार दो शूटरों की गिरफ्तारी पर है। पुलिस की छह टीमें लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस टीमों को करनाल समेत हरियाणा के विभिन्न स्थानों के साथ दिल्ली एवं गुजरात में भेजा गया है। एक टीम करनाल में डेरा डाले हुए है। पुलिस को आशंका है कि फरार शूटर गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश फरार होने का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी वह देश से बाहर नहीं गए हैं, लेकिन यदि वह विदेश भागने का प्रयास करते हैं तो एयरपोर्ट पर ही जांच में उन्हें धर लिया जाएगा।

भोलू ही चोरों शूटरों को एक दूसरे से जोड़ने की कड़ी

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन चारों शूटरों को आपस में जोड़ने की कड़ी भोलू शाहपुरिया है। बताया जा रहा है कि स्नैप चैप के माध्यम से भोलू ने चारों से खुद ही संपर्क किया। बताया जा रहा है कि भोलू का गुर्गा चिराग सोशल मीडिया हैंडल करता है। सूत्रों के मुताबिक भोलू ने अपने हरियाणा के गुर्गे के माध्यम से मोहित, सुमित, सत्यम और आर्यन से बात की। इसका माध्यम जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू एवं रोहित को बनाया गया। बताया जा रहा है कि चारों से पहले हरियाणा में मुलाकात भी कराई गई। इसके बाद चारों को अंकित की हत्या का प्लान बताया गया। यह प्लानिंग करीब दो माह पहले से चल रही थी।

हत्या की सुपारी और हथियार के लिंक तलाश रही पुलिस

भोलू शाहपुरिया के अलावा जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और जेल में बंद रोहित की भूमिका को लेकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का मानना है कि योजना बनाने में दोनों भले ही शामिल रहे हों, लेकिन शूटरों तक सुपारी और हथियार पहुंचाने वाला शख्स कौन है, इसकी भी जांच की जा रही है। दूसरे सुपारी ऑनलाइन दी गई या कैश, इसका भी पता किया जा रहा है। इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस का मकसद दोनों शूटरों की गिरफ्तारी करना है। वहीं जेल में बंद रोहित और राकेश उर्फ पंपू को भी रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

बार-बार लोकेशन बदल रहे फरार शूटर

पुलिस लगातार सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से शूटरों की लोकेशन ले रही है लेकिन गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए दोनों ही बार बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। कभी लोकेशन दिल्ली तो कभी देहारादून की मिल रही है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में भी बदमाशों की लोकेशन मिली है। पुलिस उनके संपर्कों, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और वारदात से पहले तथा बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों के पुराने आपराधिक संपर्क किन लोगों से रहे हैं और क्या उन्हीं संपर्कों के जरिए उसे अंकित की हत्या की साजिश में जोड़ा गया था।

क्या बोले अधिकारी

शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फरार शूटरों और आरोपियों पर चौतरफा शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। आरोपी विदेश न भाग पाएं इसके लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सोशल मीडिया पर दोस्ती प्यार में बदली फिर शादी, डेढ़ साल में ही लव मैरिज का खौफनाक अंत
    Next Article ​यूपी पुलिस को मिला नया डीजी; 1995 बैच के IPS अशोक कुमार सिंह बने पुलिस महानिदेशक, शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हांसी में विरोध-प्रदर्शन के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प

     हिसार। हांसी में ग्रामीणों के भारी विरोध-प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण कर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    30 सेकंड में बच्चे को 8 बार पटका… मासूम आरव की जितेंद्र ने क्यों ली थी जान, दरिंदगी की पूरी कहानी

    कभी-कभी किसी अपराध की क्रूरता सिर्फ इसलिए नहीं डराती कि उसमें किसी की जान चली गई, बल्कि इसलिए भी कि…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! 1 साल पुराना डेटा रिकवर, चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी का राज

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को जेल में तीन आरोपियों से करीब पांच…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित ‘मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना’ का दायरा बढ़ाने के निर्देश…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘विदेश भागने की फिराक में बचे दो शूटर!’ अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, लुकआउट नोटिस जारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password