jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 7:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। प्रदेश में शांति-व्यवस्था से लेकर बाढ़ राहत, अग्निशमन, यातायात संचालन और चुनाव ड्यूटी तक में सहयोग करने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में सरकार ने 100 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी कर दी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा जवानों का भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

सरकार ने ड्यूटी के साथ ही अब इलाज की चिंता भी दूर कर दी है। पीआरडी जवानों और उनके आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

प्रमुख तथ्य

  • स्वीकृत पीआरडी स्वयंसेवक: 87,255
  • पोर्टल पर पंजीकृत: 31,130
  • मौजूदा समय में कार्यरत: 27,794

कैबिनेट में कुल 23 प्रस्ताव पास हुए हैं। बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि पीआरडी जवानों के भत्ते में वृद्धि से 30 दिन ड्यूटी करने वाले स्वयंसेवक को हर महीने सीधे तीन हजार रुपये अधिक मिलेंगे। भत्ता बढ़ने से 27,794 सक्रिय पीआरडी स्वयंसेवकों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश सरकार पर सालाना 101.44 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इसके बाद पीआरडी स्वयंसेवकों पर अनुमानित वार्षिक व्यय 608.68 करोड़ रुपये हो जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए अनुपूरक अनुदान से 45 करोड़ रुपये की तत्काल व्यवस्था की गई है।

कैशलेस चिकित्सा की सुविधा

कैबिनेट ने पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत प्रति स्वयंसेवक तीन हजार रुपये वार्षिक प्रीमियम की दर से योजना पर करीब 9.34 करोड़ रुपये सालाना खर्च का अनुमान है।

चालू वित्तीय वर्ष के शेष महीनों के लिए अनुपूरक अनुदान से पांच करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ उन स्वयंसेवकों व उनके परिवारों को ही मिलेगा जिन्होंने एक वित्तीय वर्ष में कम से कम तीन माह ड्यूटी की होगी।

साचीज के माध्यम से कैशलेस चिकित्सा

उन्होंने बताया कि कैशलेस चिकित्सा योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फार कांप्रिहेंसिव हेल्थ इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) के माध्यम से किया जाएगा। स्वयंसेवक और उनके आश्रितों को सेवा अवधि के दौरान ही योजना का लाभ मिलेगा।

हालांकि, जो स्वयंसेवक या आश्रित पहले से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान जैसी केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य पोषित स्वास्थ्य योजना से आच्छादित हैं, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके तहत पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।

कब-कब बढ़ा भत्ता

  • 08 मार्च 2019-250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये
  • 06 जनवरी 2022-375 रुपये से बढ़ाकर 395 रुपये
  • 16 अप्रैल 2025-395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी
    Next Article मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना: यूपी के किसानों को मिलेगा 6 लाख का रियायती ऋण, 38 करोड़ रुपये का बजट तय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली
    दिल्ली

    दिल्ली पर 50 घंटे भारी! हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए 12,000 क्यूसेक पानी से यमुना खतरे के निशान पर

    दिल्ली पर 50 घंटे भारी! हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए 12,000 क्यूसेक पानी से यमुना खतरे के निशान पर, हाई…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सादगी की मिसाल बने सीएम सुक्खू, चंबा में आम नाई की दुकान पर कटवाए बाल

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का रविवार को चंबा दौरे के दौरान एक बेहद खास अंदाज देखने…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने ‘बीज संजीवनी अभियान’ का किया शुभारंभ, हरित उत्तराखंड का दिया संदेश

    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का शुभारंभ किया। उन्होंने आम,…

    1 Min Read
    दिल्लीराज्य

    भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

    बाहरी दिल्ली। मुंडका से भाजपा विधायक गजेंद्र दराल और उनके सहयोगियों पर पार्टी के ही कार्यकर्ता सुनील कुमार ने बंधक…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password