jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हस्ताक्षर अभियान, 23 नवंबर को राजभवन तक निकलेगी पदयात्रा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हस्ताक्षर अभियान, 23 नवंबर को राजभवन तक निकलेगी पदयात्रा
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हस्ताक्षर अभियान, 23 नवंबर को राजभवन तक निकलेगी पदयात्रा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 12, 2026 8:26 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. उससे पहले ही प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. इसी क्रम में, कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत 23 नवंबर को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लोक भवन तक पदयात्रा निकलेगी. साथ भी हस्ताक्षर अभियान से जुटाए गए हस्ताक्षर युक्त बैनर और पम्पलेट को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को सौंपेगी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तराखंड कांग्रेस ने मंगलवार यानी 10 नवंबर से पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया. कांग्रेस इस अभियान के जरिए अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार के आरोपों, जमीन और नौकरियों से जुड़े मुद्दों और युवाओं की बेरोजगारी को लेकर जनता का समर्थन जुटाने की तैयारी में है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर के गोला पार्क से इस पखवाड़े की शुरुआत की. साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव, बाजार, ब्लॉक, जिला और शहरों में जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया है. इस अभियान के दौरान लोग बैनर पर हस्ताक्षर करेंगे. पंजीकरण शीट में अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराएंगे. इसके बाद अभियान से जुटाए गए हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपे जाएंगे.

हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा भी कांग्रेस ने तय की है. जिसके पहले चरण यानी 10 से 15 नवंबर तक जिला, ब्लॉक और नगर स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान, कार्यकर्ता तैयार किए गए पर्चों और बैनरों पर लोगों से हस्ताक्षर करवाएंगे. इसके बाद 23 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से राजभवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी. जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा शामिल होंगी. इस पदयात्रा के जरिए, अभियान से जुटाए गए हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपगे. 25 से 30 नवंबर तक जिला और महानगर मुख्यालयों में नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्रतीकात्मक अदालतें लगाई जाएंगी.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्णय है. अभियान चलाने का सीधा मकसद अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सरकार की ओर से जो अनियमितताएं बरती जा रही हैं उसका विरोध करना है. दो मंत्रियों के ऊपर लगे भ्रष्टाचार आरोप, प्रदेश का नौजवान सड़कों पर है. इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है.

-प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

जहां कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान के जरिए जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। तो वही, दूसरी ओर भाजपा ने भी चुनावी तैयारियों को गति दे दी है. 21 और 22 नवंबर को बीजेपी कार्य समिति की बैठक हरिद्वार में होने जा रही है. जिसे चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा के सामने चुनावी मुद्दों पर कांग्रेस के लगातार हमलों का जवाब तैयार करने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस को अपने आरोपों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है.

कांग्रेस के नेता कभी परिवर्तन यात्रा, कभी धन्यवाद यात्रा, काफी न्याय यात्रा निकलते हैं. जब उनकी ये यात्राएं फ्लॉप हो गई तो अब हस्ताक्षर अभियान चलने की बात कह रहे हैं. कांग्रेस जो भ्रष्टाचार की बात कह रही है उसको वो सिद्ध करके भी दिखाए, सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने के बजाय अपने नेताओं के एकीकरण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाए.

-मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्वच्छ सर्वेक्षण में चमका उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर और काशीपुर ने गाड़े सफलता के झंडे
    Next Article हिमाचल सरकार के 4 साल का जश्न: मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर में हो सकता है भव्य आयोजन, तैयारियां शुरू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    ऊना में Anti-Chitta Walkathon का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम की अगुवाई में उमड़े 40 हजार लोग

    ऊना: हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए बुधवार को ऊना के इंदिरा खेल मैदान में एक ऐतिहासिक जनसैलाब…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अराजकतत्वों पर नजर रखे पुलिस, अफसरों से बोले सीएम योगी, माघ मेला सर्विस ऐप भी लांच किया

    प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पवित्रता, संवाद और समन्वय के साथ…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड बनेगा एशिया का प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन: सीएम धामी

    देहरादून। उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं किसी भी खेल प्रतिस्पर्धा के लिए…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को मिली आधुनिक रेलवे की नई पहचान, हर्रावाला स्टेशन राष्ट्र को समर्पित

    देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हस्ताक्षर अभियान, 23 नवंबर को राजभवन तक निकलेगी पदयात्रा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password