jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: स्वच्छ सर्वेक्षण में चमका उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर और काशीपुर ने गाड़े सफलता के झंडे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्वच्छ सर्वेक्षण में चमका उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर और काशीपुर ने गाड़े सफलता के झंडे
उत्तराखंडराज्य

स्वच्छ सर्वेक्षण में चमका उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर और काशीपुर ने गाड़े सफलता के झंडे

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 12, 2026 8:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। शहरी स्वच्छता के मोर्चे पर उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के रुद्रपुर और काशीपुर नगर निकायों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

रुद्रपुर को स्वच्छ हिमालयी शहरों में पहला स्थान मिला है। वहीं काशीपुर उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर बना है।

यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है, जब धामी सरकार शहरी स्वच्छता को केवल साफ-सफाई तक सीमित रखने के बजाय कचरा प्रबंधन, वैज्ञानिक निस्तारण और आधुनिक निगरानी व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों निकायों के चयन को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों ने स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में शहरी स्वच्छता के ढांचे को मजबूत करने के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण और निकायों की कार्यप्रणाली में सुधार पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निकायों के प्रयासों, पर्यावरण मित्रों की मेहनत और नागरिकों की सहभागिता को दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। सरकार का लक्ष्य स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना है, ताकि शहरों में साफ-सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवन गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो सके।

1,375 करोड़ से शहरी स्वच्छता के ढांचे को मजबूती

धामी सरकार ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 1,375 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत कचरा संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर है।

सरकार के अनुसार, प्रदेश के सभी 108 नगर निकाय खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। शहरी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जा रहा है। पुराने कचरे के निस्तारण के बाद करीब 109 एकड़ भूमि को पुनः उपयोग योग्य बनाया गया है। यह प्रयास शहरी क्षेत्रों में वर्षों से जमा कचरे की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सरकार अब स्वच्छता व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने पर भी काम कर रही है। आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में डिजिटल स्वच्छता निगरानी प्रणाली विकसित की जा रही है। इसके माध्यम से सफाई व्यवस्था, कचरा उठान और नागरिक सुविधाओं की निगरानी की जाएगी। इसका उद्देश्य बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना है।

43 मानकों पर परखा गया शहरों का प्रदर्शन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दसवें संस्करण में देशभर के 4,751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया। इसमें कचरे का पृथक्करण, घर-घर कूड़ा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, सीवरेज प्रबंधन, सफाई कर्मियों का कल्याण और नागरिकों की प्रतिक्रिया समेत 43 मानकों को आधार बनाया गया।

ऐसे में रुद्रपुर और काशीपुर का पुरस्कार के लिए चयन प्रदेश के शहरी निकायों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली यह पहचान अन्य नगर निकायों के लिए भी स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में प्रेरक आधार बन सकती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी ने कसी कमर, हरिद्वार में होगी मेगा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
    Next Article उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हस्ताक्षर अभियान, 23 नवंबर को राजभवन तक निकलेगी पदयात्रा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के 13 शिक्षण संस्थानों में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, PM मोदी 8 लाख युवाओं से करेंगे संवाद

    देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,दिया स्वच्छता का संदेश

    मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में टेका माथा,प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना। नानकमता(ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू की दो टूक- ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, धमकाना बंद करे विपक्ष’

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरे लिए कइयों ने गड्ढे-खाई खोदी लेकिन फिर भी भगवान और जनता के…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत न्याय पंचायत रोहिड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

    चमोली।जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत न्याय पंचायत रोहिड़ा में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर उप जिलाधिकारी सोहन सिंह…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: स्वच्छ सर्वेक्षण में चमका उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर और काशीपुर ने गाड़े सफलता के झंडे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password