jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी ने कसी कमर, हरिद्वार में होगी मेगा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी ने कसी कमर, हरिद्वार में होगी मेगा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी ने कसी कमर, हरिद्वार में होगी मेगा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 12, 2026 8:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. आगामी 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें चुनावी रणनीति और संगठन की आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी. साथ ही चुनावी रोडमैप पर मंथन किया जाएगा.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है. पार्टी अब संगठन को चुनावी मोड में लाने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों और अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारियां तय करने की तैयारी में जुट गई है. इसी कड़ी में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति 21 और 22 नवंबर को कुंभनगरी हरिद्वार में आयोजित होने जा रही है.

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. कार्यसमिति में अब तक हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि चुनाव से पहले संगठन के सभी स्तरों को सक्रिय करते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाए.

हरिद्वार की कार्यसमिति में संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन: बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की शुरुआत 21 नवंबर को होगी. पहले दिन पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें अब तक संपन्न हो चुके और वर्तमान में संचालित सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही आने वाले समय में पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी.

बैठक का एक प्रमुख एजेंडा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां और संगठन की भूमिका तय करना होगा. पार्टी के विभिन्न मोर्चों को चुनाव से पहले किस तरह सक्रिय किया जाए, उनकी जिम्मेदारियां क्या हों और जनता के बीच संगठन की गतिविधियों को किस तरह बढ़ाया जाए, इन विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

इसके अलावा 21 नवंबर की शाम को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. इसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में तैयार होने वाली कार्ययोजना को अगले दिन होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति के सामने रखा जाएगा.

दूसरे दिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी: कार्यसमिति के दूसरे दिन यानी 22 नवंबर को बीजेपी की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक आयोजित होगी. इसमें प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किए गए आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी.

बैठक में प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे. इन नेताओं की मौजूदगी में संगठन की आगामी गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और प्रदेश स्तर पर पार्टी की रणनीति को लेकर दिशा तय की जाएगीय.

खास बात ये है कि इस कार्यसमिति में केवल आगामी कार्यक्रमों की औपचारिक घोषणा तक चर्चा सीमित नहीं रहेगी. बल्कि, 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की तैयारियों को भी अंतिम रूप देने की कोशिश होगी. बीजेपी के लिए यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है. क्योंकि, विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय बचा नहीं है और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है.

मसूरी में 15 नवंबर से बैठक, दिसंबर के कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा: हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति से पहले बीजेपी नेतृत्व मसूरी में भी एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है. 15 नवंबर से प्रदेश प्रभारी राम माधव और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में दिसंबर महीने के सांगठनिक और चुनावी तैयारियों से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया है. इसमें दिसंबर महीने में पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा होगी. इन कार्यक्रमों को किस स्तर पर और किस तरह संचालित किया जाएगा, इस पर भी सहमति बनाई जाएगी.

“मसूरी की बैठक में दिसंबर महीने के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद हरिद्वार में होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति में संगठन की व्यापक कार्ययोजना और 2027 के चुनावी रोडमैप पर मुहर लगेगी. इस तरह नवंबर में होने वाली दोनों महत्वपूर्ण बैठकों के जरिए बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.“- मनवीर सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article न आराधना मिश्रा, न राजेंद्र गौतम… अब बात करेंगी प्रियंका गांधी, सपा से सीट शेयरिंग पर डील करेंगी फाइनल
    Next Article स्वच्छ सर्वेक्षण में चमका उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्तर पर रुद्रपुर और काशीपुर ने गाड़े सफलता के झंडे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा

    देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की बौछार पड़ रही है. जबकि, अगले कुछ दिनों के लिए कई जगहों के…

    5 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा को मिला भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व

    चंडीगढ़। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा को मिले महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व को प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संगठन की…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा प्राधिकरण के रिकॉर्ड रूम ओर ऑनलाइन विभाग को मुख्य प्रशासनिक भवन सेक्टर-96 में स्थानांतरित किया जाये अशोक चौहान

    आज ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण के नाम का…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब मंत्री हरजोत बैंस की कनाडा यात्रा पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

    पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के कनाडा दौरे को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड चुनाव 2027: बीजेपी ने कसी कमर, हरिद्वार में होगी मेगा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password