jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर साइबर ठगी: गाजियाबाद के 70 वर्षीय बुजुर्ग से 11 बार में ट्रांसफर कराए ₹81 लाख
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर साइबर ठगी: गाजियाबाद के 70 वर्षीय बुजुर्ग से 11 बार में ट्रांसफर कराए ₹81 लाख
उत्तर प्रदेशराज्य

मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर साइबर ठगी: गाजियाबाद के 70 वर्षीय बुजुर्ग से 11 बार में ट्रांसफर कराए ₹81 लाख

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 22, 2026 8:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। लाजपत नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को साइबर ठगों ने 21 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 81.37 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने खुद को पुलिस,सीबीआइ, एटीएस और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर वीडिय मनी लांड्रिंग का आरोपित बताकर ठगी की है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पीड़ित को उसके आधार कार्ड के इस्तेमाल और बैंक खातों में संदिग्ध रकम जमा होने की बात बताकर जांच का डर दिखाया गया। ठगों ने कहा कि खातों में जमा रकम को बताए गए खातों में स्थानांतरित करने के बाद जांच पूरी होने पर ब्याज समेत वापस कर दिया जाएगा।

डर से पीड़ित ने भेज दी रकम

डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग खातों से 11 बार आरटीजीएस के जरिए रकम भेज दी। मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाजपत नगर निवासी राजीव नियोगी निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक अगस्त को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट है।

पीड़ित ने बीमारी का हवाला देते हुए मामला साहिबाबाद थाने में स्थानांतरित करने की बात कही तो आरोपित ने केस महाराष्ट्र स्थानांतरित करने की बात कही। इसके बाद राजेश कुमार नाम से व्यक्ति ने वाट्सएप पर संपर्क किया और खुद को सीबीआइ का सर्विलांस अधिकारी बताया।

जांच के नाम पर निगरानी में रखा

वीडियो काल पर बातचीत के दौरान आरोपितों ने उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाए और कहा कि उनके दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उनके नाम पर कई बैंक खाते होने और उनमें संदिग्ध लेनदेन की जांच चलने का दावा किया।

पीड़ित को जांच के नाम पर धमकाकर वीडियो काल पर ही निगरानी में रखा गया और हर घंटे रिपोर्ट करने को कहा गया। उन्हें धमकाया गया कि निर्देश नहीं मानने पर पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया जाएगा। डर के कारण पीड़ित ने एक अगस्त से 20 अगस्त के बीच कुल 11 बार रकम ट्रांसफर की।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं उनकी जानकारी ली जा रही है। शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

–

अमित सक्सेना, एसीपी क्राइम

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गणेश विसर्जन: 23 से 26 सितंबर तक मुरादनगर गंगनहर मार्ग पर डायवर्जन, वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
    Next Article राजधानी में सनसनीखेज वारदात: इस्कॉन-कालकाजी मंदिर के पास छात्रा से गैंगरेप, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह

    बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. रविवार (6 सितंबर) को उन्होंने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कारोबारी हत्याकांड: बेटा बोला- पापा चरित्रहीन थे, अय्याशी करते… नौकर को सुपारी देकर करवा दिया कत्ल

    कानपुर: शहर के बेहद चर्चित मामलों में शामिल दवा कारोबार विनीत मनोचा हत्याकांड में गुरुवार को कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    मंडोली जेल रोड पर गड्ढों का कहर, ई-रिक्शा पलटा; छह लोग घायल

    पूर्वी दिल्ली। मंडोली जेल रोड बदहाल स्थिति में है। निगम की इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इन गड्ढों की वजह…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ते लू-प्रकोप और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए योगी सरकार ने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर साइबर ठगी: गाजियाबाद के 70 वर्षीय बुजुर्ग से 11 बार में ट्रांसफर कराए ₹81 लाख
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password