jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘मर जाओ’, पति के इन शब्दों से नाराज महिला गंगा में कूदी, 14 घंटे बहने बाद 40 किमी दूर सुरक्षित मिली
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘मर जाओ’, पति के इन शब्दों से नाराज महिला गंगा में कूदी, 14 घंटे बहने बाद 40 किमी दूर सुरक्षित मिली
उत्तर प्रदेशराज्य

‘मर जाओ’, पति के इन शब्दों से नाराज महिला गंगा में कूदी, 14 घंटे बहने बाद 40 किमी दूर सुरक्षित मिली

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 7:26 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई… उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ये कहावत चरितार्थ होती दिखाई दी. पति से नाराज होकर गंगा में छलांग लगाने वाली 38 साल की महिला करीब 14 घंटे बाद 40 किलोमीटर दूर जिंदा मिली. महिला को मछली पकड़ रहे मछुआरों ने गंगा से सुरक्षित बाहर निकाला.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटी बसही मोहल्ले का है. यहां रहने वाली सुनीता साहनी की शादी करीब 18 साल पहले सूर्यबली से हुई थी. सूर्यबली गुजरात के जामनगर में नौकरी करता है. सुनीता पिछले कई दिनों से बुखार और खांसी से परेशान थी. उसने दवा खरीदने के लिए पति से पैसे भेजने को कहा था.

सुनीता के मुताबिक, पति ने मंगलवार सुबह पैसे भेजने की बात कही थी, लेकिन पैसे नहीं भेजे. इससे वह नाराज हो गई. महिला दोपहर करीब चार बजे घर से निकल गई और शाम करीब पांच बजे मिर्जापुर के शास्त्री पुल पर पहुंचकर गंगा नदी में छलांग लगा दी.

रातभर गंगा में बहती रही महिला

महिला के गंगा में कूदने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. उधर, महिला तेज बहाव के साथ रातभर गंगा में बहती रही. करीब 14 घंटे बाद बुधवार सुबह वह चुनार किले के पास पहुंची.

सुनीता ने बताया कि वह बेसुध थी. सुबह जब उसे रोशनी दिखाई दी तो उसे एहसास हुआ कि वह अभी जिंदा है. इसके बाद उसे अपने चार बच्चों राहुल, विक्की, सागर और रुक्मणी की याद आई. वह सोचती रही. बच्चों के लिए उसे हर हाल में जिंदा रहना होगा. वह ऐसे मर नहीं सकती. फिर जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज लगानी शुरू कर दी.

मछुआरों ने नाव से किया रेस्क्यू

महिला की आवाज सुनकर वहां मछली पकड़ रहे मछुआरों का ध्यान उसकी ओर गया. मछुआरे नाव लेकर उसके पास पहुंचे और उसे गंगा से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस महिला को अस्पताल लेकर गई, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. हालत ठीक होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

पति की बात से आहत होकर उठाया कदम

सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसने पति से दवा के लिए पैसे मांगे थे. उसके अनुसार, पति ने पैसे भेजने से इनकार करते हुए उससे कहा कि मेरा तुमसे कोई मतलब नहीं, जाकर मर जाओ. महिला का कहना है कि पति की इसी बात से आहत होकर उसने गंगा में छलांग लगा दी.

चुनार कोतवाली प्रभारी विजयशंकर सिंह ने बताया कि महिला मंगलवार शाम शास्त्री पुल से गंगा में कूदी थी. वह बहते हुए चुनार किले के पास पहुंची, जहां मछुआरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला. उपचार के बाद महिला स्वस्थ थी और उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मथुरा में बोरिंग से पाइप निकालते समय हाईटेंशन लाइन में छुआ, करंट से तीन की मौत; तनाव
    Next Article सीएम के खिलाफ ‘अपमानजनक ईमेल’ केस में जमानत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ढाई साल बाद आरोपी को राहत दी, 26 की गवाही बाकी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव को किससे है खतरा..?

    समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर गंभीर…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौत

    अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सल्ट तहसील के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से की मुलाकात, अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

    समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर-6 स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचा,…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी

    उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी देहरादून, 18 अगस्त 2025 – उत्तराखंड की कैबिनेट ने गवाहों…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘मर जाओ’, पति के इन शब्दों से नाराज महिला गंगा में कूदी, 14 घंटे बहने बाद 40 किमी दूर सुरक्षित मिली
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password